Geography

अध्याय 3-भू संसाधन तथा कृषि

अभ्यास के सभी प्रश्नोत्तर

1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए –
(i). निम्न में से कौन-सा भू-उपयोग संवर्ग नहीं है ? 
(क)  परती भूमि
(ख)  सीमांत भूमि
(ग)   निवल बोया गया क्षेत्र
(घ)   कृषि योग्य व्यर्थ भूमि

उत्तर-(ख)  सीमांत भूमि

(ii).  पिछले 40 वर्षों में वनों का अनुपात बढ़ने का निम्न में से कौन- सा कारण है ? 
(क) वनीकरण के विस्तृत व सक्षम प्रयास
(ख) सामुदायिक वनों के अधीन क्षेत्र में वृद्धि
(ग) वन बढ़ोतरी हेतु निर्धारित अधिसूचित क्षेत्र में वृद्धि
(घ) वन क्षेत्र प्रबंधन में लोगों की बेहतर भागीदारी


उत्तर-(ग) वन बढ़ोतरी हेतु निर्धारित अधिसूचित क्षेत्र में वृद्धि

(iii). निम्न में से कौन-सा सिंचित क्षेत्रों में भू- निम्नीकरण का मुख्य प्रकार है ? 
 (क) अवनालिका अपरदन
 (ख) वायु अपरदन
 (ग)  मृदा लवणता
 (घ) भूमि पर सिल्ट का जमाव


उत्तर- (ग)  मृदा लवणता

(iv). शुष्क कृषि में निम्न में से कौन सी फसल नहीं बोई जाती ? 
(क) रागी
(ख) ज्वार
(ग) मूँगफली
(घ) गन्ना

उत्तर-(घ) गन्ना

(v). निम्न में से कौन से देशों में गेहूँ और चावल की अधिक उत्पादकता की किस्में विकसित की गईं थी ? 
(क) जापान तथा ऑस्ट्रेलिया
(ख) संयुक्त राज्य अमेरिका तथा जापान
(ग) मैक्सिको तथा फिलीपींस
(घ) मेक्सिको तथा सिंगापुर

उत्तर- (ग) मैक्सिको तथा फिलीपींस

You cannot copy content of this page