Geography

अध्याय 7-(परिवहन एवं संचार-कक्षा12)

(Set1) (Set2) (Set3)

(Questions-Set1)

1. परिवहन किसे कहते हैं?

2. परिवहन जाल किसे कहते हैं?

3. परिवहन की चार प्रमुख विधाएँ या प्रकार कौन-कौन से हैं?

4. परिवहन की किस विधा/प्रकार से यात्री परिवहन नहीं होता और केवल माल परिवहन होता है?

5. उच्च मूल्य वाली, हल्की तथा नाशवान वस्तुओं के परिवहन के लिए सबसे उपयुक्त परिवहन कौन सा है?

6.कम दूरी तथा घर से घर तक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने में कौन सा परिवहन सस्ता और तीव्रतम है?

7. किसी देश के भीतर बड़ी मात्रा में स्थूल/भारी पदार्थों के लंबी दूरी तक परिवहन के लिए कौन सा परिवहन सबसे कारगर है?

8.बड़ी मात्रा में और भारी-भरकम वस्तुओं के अंतरराष्ट्रीय परिवहन के लिए कौन सा माध्यम सबसे उपयुक्त है?

9. विश्व में सर्वप्रथम सार्वजनिक रेल मार्ग किस देश में, कब और कहाँ से कहाँ तक शुरू हुआ?

10. किस वस्तु के आविष्कार ने सड़कों की गुणवत्ता और उस पर चलने वाले वाहनों के संदर्भ में सड़क परिवहन में क्रांति ला दी है?

11. कोई चार पशु बताएँ जिनका उपयोग भारत में बोझा ढोने में होता रहा है?

12. विश्व की कुल मोटर वाहन चलाने योग्य सड़कों की लंबाई लगभग कितनी है?

13. विश्व में सर्वाधिक सड़क घनत्व तथा वाहनों की संख्या किस महाद्वीप में मिलती है?

14. भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है और कहाँ से कहाँ तक जोड़ता है?

15.किस पारमहाद्वीपीय सड़क महामार्ग के द्वारा उत्तर अमेरिका, मध्य अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका को जोड़ा जा रहा है?

16. ट्रांस- कैनेडियन सड़क महामार्ग किन दो स्थानों को जोड़ता है?

17. अलास्का राजमार्ग किन दो स्थानों को जोड़ता है?

18. गेज (चौड़ाई) के आधार पर विश्व में मिलने वाली चार प्रकार की रेल लाइनों के नाम बताएँ।

19. मानक रेल लाइन का उपयोग किस देश में होता है?

20. विश्व में रेल मार्गों की कुल लंबाई लगभग कितनी है?

21. किस महाद्वीप में विश्व का सघनतम रेल तंत्र मिलता है?

22.विश्व में सर्वाधिक विस्तृत रेल मार्ग तंत्र किस महाद्वीप में है जो पूरे विश्व का लगभग 40% है?

23.ऐसे 2 महाद्वीप जिनमें से प्रत्येक में लगभग 40,000 किलोमीटर लंबी रेल मार्ग मिलते हैं?

24. विश्व का सर्वाधिक लंबा पार महाद्वीपीय रेलमार्ग कौन सा है? इसकी कुल लंबाई कितनी है और यह कहाँ से कहाँ तक जोड़ता है?

25. पार-कैनेडियन रेलमार्ग की कुल लंबाई कितनी है और यह कहाँ से कहाँ तक जोड़ता है?

26.संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यूयॉर्क को सैन फ्रांसिस्को से जोड़ने वाले रेल मार्ग का नाम बताएँ।

27.लंदन से इस्तांबूल को जोड़ने वाले रेल मार्ग का नाम बताएँ जो कई देशों की राजधानियों से गुजरता है और इससे पूरी यात्रा का समय घटकर 96 घंटे रह गया है।

28. जल परिवहन को किन दो भागों में बाँटा जाता है?

29. यूरोप में सबसे सघन रेल घनत्व किस देश में मिलता है?

30. रेल मार्गों की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका के तीन प्रमुख देश कौन कौन से हैं?

(Answers-Set1)

  1. व्यक्ति और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने -ले जाने की सुविधा को परिवहन कहते हैं।
  2. अनेक स्थानों को परस्पर विभिन्न परिवहन मार्गों  द्वारा जोड़ दिए जाने से जिस प्रारूप का निर्माण होता है उसे परिवहन जाल कहते हैं।
  3. स्थल परिवहन, जल परिवहन, वायु परिवहन और पाइपलाइन परिवहन।
  4. पाइपलाइन परिवहन।
  5. वायु परिवहन।
  6. सड़क परिवहन।
  7. रेल परिवहन।
  8. समुद्री/महासागरीय परिवहन जैसे समुद्री जलयानों द्वारा।
  9. विश्व में सर्वप्रथम सार्वजनिक रेलमार्ग 1825 में उत्तरी इंग्लैंड के स्टॉकटन और डर्लिंग्टन के बीच शुरू हुआ था।
  10. अंतर्दहन इंजन के आविष्कार ने
  11. घोड़ा, गधा, खच्चर, बैल, ऊँट आदि।
  12. 150 लाख किलोमीटर।
  13. उत्तर अमेरिका।
  14. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 जो वाराणसी को कन्याकुमारी से जोड़ता है।
  15. पान- अमेरिकन महामार्ग।
  16. कनाडा के पश्चिमी तट पर स्थित ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के वैंकूवर स्थान को पूर्वी तट पर स्थित न्यूफाउंडलैंड प्रांत के सेंट जॉन नगर से।
  17. कनाडा के एडमंटन को अलास्का के एंकाॅरेज स्थान से।
  18. बड़ी लाइन( ब्रॉड गेज), मीटर लाइन( मीटर गेज), छोटी तथा संकरी लाइन (नैरोगेज) और मानक लाइन (स्टैंडर्ड गेज)।
  19. ब्रिटेन में।
  20. लगभग 13 लाख किलोमीटर रेल मार्ग।
  21. यूरोप में।
  22. उत्तर अमेरिका में।
  23. ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका।
  24. पार- साइबेरियन रेल मार्ग विश्व का सबसे   लंबा पार महाद्वीपीय रेलमार्ग है जो 9322 किलोमीटर लंबा है।रूस का यह प्रमुख रेल मार्ग पश्चिम में स्थित सेंट पीटर्सबर्ग को पूर्व में व्लाडिवोस्टक  से जोड़ता है।
  25. पार-कैनेडियन रेलमार्ग की कुल लंबाई 7050 किलोमीटर है और यह कनाडा के पूर्व में हेलिफैक्स से पश्चिमी तट पर स्थित वैंकूवर तक जाता है।
  26. संघ और प्रशांत रेल मार्ग।
  27. ओरिएंट एक्सप्रेस रेल मार्ग।
  28. समुद्री परिवहन और आंतरिक जल परिवहन।
  29. बेल्जियम में।
  30. ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली।

(Questions-Set2)

1. पर्थ से सिडनी तक पार महाद्वीपीय रेलमार्ग किस देश में है?

2. परिवहन के ऐसे मार्ग कौन से हैं जिनके रखरखाव की लागत नहीं होती?

3. किस के प्रयोग ने पत्तनों पर नौभार के निपटान को सुगम बना दिया है?

4.विश्व का सर्वाधिक व्यस्त व्यापारिक जलमार्ग कौन सा है जिसे ‘वृहद् ट्रंक मार्ग’ भी कहा जाता है?

5. लंबी तट रेखा वाले ऐसे कोई 2 देश जिनके लिए तटीय परिवहन अपने ही देश के विभिन्न स्थानों को जोड़ने के लिए सस्ता, सरल और लाभदायक परिवहन माध्यम बन सकता है?

6. विश्व के दो प्रमुख नौपरिवहन नहरें कौन सी हैं जो विभिन्न समुद्रों/महासागरों को जोड़ती हैं?

7. 1869 से शुरू हुई कौन सी नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है और इसकी लंबाई कितनी है?

8. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है और इसकी लंबाई कितनी है?

9. किस नहर के कारण न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को के बीच 13,000 किलोमीटर समुद्री मार्ग कम हो गया है?

10. आंतरिक जलमार्गों में किसे शामिल किया जाता है?

11. राइन नदी कहाँ से कहाँ तक कितनी दूरी में नौगम्य है?

12.विश्व का सर्वाधिक व्यस्त आंतरिक जलमार्ग कौन सा है जिसके द्वारा प्रतिवर्ष 20,000 से भी अधिक समुद्री जलयान और 200,000 से भी अधिक आंतरिक मालवाहक पोत गुजरते हैं?

13. पोर्ट सईद को पोर्ट स्वेज से जोड़ने वाली नहर कौन सी है और यह किस देश के नियंत्रण में है?

14. पनामा से कोलोन को जोड़ने वाली नहर कौन सी है और यह किस देश में है? इसका निर्माण किस देश ने करवाया था?

15. किस नहर में छह जल बंधक तंत्र(water locking system) बनाए गए हैं जिनके द्वारा जलयानों को नहर पार कराई जाती है क्योंकि नहर की गहराई सब जगह समान नहीं है?

(Answers-Set2)

  1. ऑस्ट्रेलिया।
  2. समुद्री मार्ग।
  3. कंटेनरों के प्रयोग ने।
  4. उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग।
  5. संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, चीन।
  6. स्वेज और पनामा नहर।
  7. यह स्वेज नहर है जिसकी लंबाई 168 किलोमीटर है।
  8. पनामा नहर पूर्व में अटलांटिक महासागर को पश्चिम में प्रशांत महासागर से जोड़ती है और इसकी लंबाई 82 किलोमीटर है।
  9. पनामा नहर के कारण।
  10. नदियाँ, नहरें, झीलें तथा तटीय क्षेत्र।
  11. नीदरलैंड में रोटरर्डम से स्विट्जरलैंड में बेसल तक लगभग 700 किलोमीटर की दूरी में नौगम्य है।
  12. राइन नदी जलमार्ग।
  13. यह स्वेज नहर है जो मिस्र देश के नियंत्रण में है।
  14. पनामा नहर पनामा देश में है।इसका निर्माण संयुक्त राज्य अमेरिका ने करवाया था।1999 में इस नहर का नियंत्रण पनामा देश को ही सौंप दिया गया इसलिए अब यह पनामा देश के नियंत्रण में ही है।
  15. पनामा नहर।

(Questions-Set3)

1.जर्मनी की प्रमुख नदी डेन्यूब कहाँ से निकलती है और यह कहाँ से कहाँ तक नौकायन योग्य है?

2. वोल्गा जलमार्ग किस देश में है?

3. सुपीरियर, ह्यूरन, इरी, ओंटारियो किस देश की प्रमुख झीलें हैं?

4. परिवहन का महंगा किंतु तीव्रतम साधन कौन सा है जिसका सामरिक महत्व भी है और जो दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचने तथा आपदा के समय सहायता में अत्यंत महत्वपूर्ण है?

5.वायु परिवहन की दृष्टि से आज विश्व में कोई भी स्थान कितने घंटे से अधिक दूरी पर नहीं है?

6. आज विश्व में कितनी वाणिज्यिक एयरलाइन्स अपनी विमान सेवाएं प्रदान कर रही हैं?

7. वृहद् झीलें- सेंट लॉरेंस(great lakes and Saint Lawrence river) जल मार्ग किस महाद्वीप में है?

8. विश्व के कुल वायु मार्गों के 60% का उपयोग एक ही देश करता है।वह देश कौन सा है?

9. दक्षिणी गोलार्ध में वायु परिवहन के कम विकास के कोई दो कारण बताएँ।

10. किन पदार्थों के परिवहन के लिए पाइप लाइन उपयोगी परिवहन है?

11. पेट्रोलियम परिवहन के लिए प्रसिद्ध ‘बिग इंच’ पाइप लाइन किस देश से संबंधित है?

12. कौन सी प्रस्तावित पाइप लाइन बनने पर विश्व में सर्वाधिक लंबी होगी?

13. टेलीविजन पर प्रसारण देखना किस संचार द्वारा ही संभव हुआ है?

14. 19 अप्रैल 1975 को भारत द्वारा छोड़े गए पहले उपग्रह का नाम बताएँ।

15. साइबर स्पेस क्या है?

16. कौन सी केबल या तारों के उपयोग से ही तीव्र गति की इंटरनेट सुविधा प्राप्त हुई है जिन्होंने तांबे के तारों का स्थान लिया।

17.  2010 के अनुसार विश्व में इंटरनेट प्रयोग कर्त्ताओं की संख्या कितनी है जो 1995 में 5 करोड़ थी?

18. कौन से 6 देश विश्व में इंटरनेट उपयोग करने वाले अग्रणी देश हैं?

19. इंटरनेट के कोई दो लाभ बताएँ।

20. क्या साइबरस्पेस हर जगह मौजूद है चाहे वह उड़ता हुआ विमान हो या पानी में चलती हुई नौका? हाँ या नहीं।

(Answers-Set3)

  1. डेन्यूब नदी जर्मनी में ब्लैक फॉरेस्ट से निकलती है और यह टारना से विरिन तक नौकायन योग्य है।
  2. रूस में।
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका।
  4. वायु परिवहन।
  5. वायु परिवहन की दृष्टि से आज विश्व में कोई भी स्थान 35 घंटे से अधिक दूरी पर नहीं है।
  6. 250 से अधिक वाणिज्यिक एयरलाइंस।
  7. उत्तर अमेरिका में।
  8. संयुक्त राज्य अमेरिका।
  9. विरल जनसंख्या, सीमित स्थल खंड और कम आर्थिक विकास।
  10. जल, दूध, तरलीकृत कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के परिवहन में।
  11. संयुक्त राज्य अमेरिका।
  12. प्रस्तावित ईरान- भारत वाया पाकिस्तान राष्ट्रीय तेल एवं प्राकृतिक गैस पाइपलाइन।
  13. उपग्रह संचार द्वारा जैसे भारत में इन्सेट(INSAT) श्रेणी के उपग्रहों द्वारा।
  14. आर्यभट्ट उपग्रह
  15. साइबर-स्पेस डिजिटल कंप्यूटरीकृत संसार है जो सूचनाओं के प्रेषण तथा प्राप्ति के लिए वर्ल्ड वाइड वेबसाइटों द्वारा इंटरनेट से आवृत है। इसे इंटरनेट के नाम से भी जाना जाता है।
  16. ऑप्टिक फाइबर केबल या तारों से।
  17. सन् 2010 में 200 करोड़।
  18. संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन,जर्मनी, जापान,चीन और भारत।
  19. (1)ई-मेल, ई-कॉमर्स, ई प्रशासन, ई- शिक्षा में इंटरनेट का उपयोग सर्वविदित है। (2) विभिन्न सर्च इंजनों जैसे गूगल के माध्यम से ज्ञान- विज्ञान, तकनीक, कौशल का दुनिया के कोने-कोने तक प्रसार।     (3) आंकड़ों तथा सूचनाओं के भेजने का तीव्रतम माध्यम जिसने जीवन सुगम बनाया है।
  20. हाँ, साइबर स्पेस हर जगह मौजूद है।

You cannot copy content of this page