Geography

अध्याय 6-(तृतीयक एवं चतुर्थ क्रियाकलाप-कक्षा12)

(Set1) (Set2)

(Questions-Set1)

1. डॉक्टर, वकील,शिक्षक आदि की सेवाएँ किन क्रियाकलापों में आती हैं ?

2. अधिकांश तृतीयक क्रियाकलापों  का निष्पादन किनके द्वारा होता है?

3. तृतीयक क्रियाकलाप किस क्षेत्रक/सेक्टर से संबंधित है?

4. तृतीयक क्रियाकलापों में उत्पादन और विनिमय का क्या अर्थ है?

5. दुकानदार, नलसाज, चालक , धोबी, नाई आदि की सेवाएँ किन क्रियाकलापों से संबंधित हैं?

6. तृतीयक क्रियाकलापों में किसका उत्पादन होता है- वस्तुओं का या सेवाओं का?

7. कौन-कौन से क्रिया-कलाप सेवा सेक्टर से संबंधित हैं?

8. व्यापारिक केंद्र किसे कहते हैं?

9.व्यापारिक केंद्रों को किन दो भागों में बाँटा जाता है?

10. आवधिक बाजार क्या होते हैं?

11. फुटकर व्यापार क्या होता है? इसके दो उदाहरण दीजिए।

12. परिवहन दूरी को किन तीन रूपों में मापा जाता है?

13. संचार क्या है?

14. प्राचीन समय में परिवहन के साधनों द्वारा ही संचार संभव था किंतु वर्तमान समय में संचार परिवहन से मुक्त क्यों है?

15. जनसंचार या दूरसंचार के कोई दो माध्यम बताइए।

16. दूरसंचार के कोई दो आविष्कार जो अब भूतकाल की वस्तुएँ बन गए हैं अर्थात अब इनका प्रयोग नहीं होता लेकिन पहले इनका बहुत प्रयोग हुआ है?

17. किस शहर की डब्बावाला सेवा काफी लोकप्रिय है जो बड़ी संख्या में अपने ग्राहकों तक लंचबॉक्स (भोजन का डिब्बा) निश्चित समय अवधि में ही प्रतिदिन पहुंचाते हैं?

18. संयुक्त राज्य अमेरिका में कितने प्रतिशत लोग तृतीयक क्रियाकलापों/ सेवाओं में संलग्न है?

19. संचार के किस माध्यम ने वैश्विक संचार में क्रांति ला दी है?

20. सी॰बी॰डी॰ का शब्द विस्तार लिखें।

(Answers-Set1)

  1. तृतीयक क्रियाकलाप।
  2. कुशल श्रमिकों, प्रशिक्षित विशेषज्ञों तथा परामर्श दाताओं द्वारा।
  3. सेवा क्षेत्रक/सेक्टर से।
  4. उत्पादन में सेवाओं की उपलब्धता शामिल हैं जिनका उपभोग किया जाता है। उत्पादन को परोक्ष रूप से पारिश्रमिक तथा वेतन से मापा जाता है। विनिमय के अंतर्गत व्यापार, परिवहन और संचार सुविधाएँ सम्मिलित हैं जिनका उपयोग दूरी को निष्प्रभावी करने के लिए होता है।
  5. तृतीयक क्रियाकलापों से।
  6. सेवाओं का।
  7. तृतीयक, चतुर्थ व पंचम क्रियाकलाप।
  8. ऐसे कस्बे तथा नगर जहाँ विभिन्न प्रकार की व्यापारिक गतिविधियाँ जैसे फुटकर और थोक व्यापार किया जाता है उन्हें व्यापारिक केंद्र कहते हैं।
  9. ग्रामीण विपणन केंद्र और नगरीय विपणन केंद्र।
  10. ऐसे बाजार जो नियमित नहीं होते और कुछ समय अंतरालों पर लगाए जाते हैं, उन्हें आवधिक बाजार कहते हैं। जैसे साप्ताहिक बाजार, पाक्षिक बाजार।
  11. ऐसे व्यापारिक क्रियाकलाप जिनमें उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष रूप से वस्तुओं की बिक्री की जाती है, उसे फुटकर व्यापार कहते हैं जैसे विभागीय भंडार (डिपार्टमेंटल स्टोर), श्रृंखला भंडार (चेन स्टोर), रेहड़ी- फेरीवाले आदि। उदाहरण- बिग बाजार, इजी डे, विशाल मेगा मार्ट।
  12. (1) किलोमीटर दूरी (2) समय दूरी (3) लागत दूरी।
  13. शब्दों, संदेशों, तथ्यों तथा विचारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजना संचार कहलाता है।
  14. मोबाइल दूरभाष तथा उपग्रह संचार के विकास के कारण।
  15. रेडियो, दूरदर्शन,इंटरनेट, समाचार पत्र।
  16. टेलीग्राम (तार प्रेषण), टैलेक्स।
  17. मुंबई की।
  18. 75% से अधिक।
  19. इंटरनेट ने।
  20. केंद्रीय व्यापार क्षेत्र (Central Business District)

(Questions-Set2)

1. पर्यटन क्या है?

2. कुल पंजीकृत रोजगारों तथा कुल राजस्व की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा तृतीयक क्रियाकलाप कौन सा है?

3. पर्यटन को प्रभावित करने वाले कोई दो कारक बताएँ।

4. पर्यटन के अंतर्गत ‘घरों में रुकना’ एक लाभदायक व्यापार बन गया है इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। गोवा और कर्नाटक में इसे क्या कहा जाता है?

5. चिकित्सा पर्यटन किसे कहते हैं?

6. एशिया के 4 देश जो चिकित्सा पर्यटन से लाभ उठा रहे हैं?

7. सन 2005 में संयुक्त राज्य अमेरिका से कितने रोगी उपचार के लिए भारत आए?

8. सूचनाओं का संग्रहण, उत्पादन तथा प्रकीर्णन किन क्रियाकलापों में आता है?

9. विभिन्न  कर परामर्शदाता, म्यूचुअल फंड प्रबंधक, विश्वविद्यालय के शिक्षक, रंगमंच, लेखाकार्य तथा दलाली की फर्मों से जुड़े लोग किस क्षेत्रक/सेक्टर से संबंधित हैं?

10. स्वर्ण कॉलर कहे जाने वाले व्यवसाय किन क्रियाकलापों से संबंधित हैं?इनसे संबंधित लोगों को हम किन चार भागों में रख सकते हैं?

11. पंचम क्रियाकलाप क्या हैं?

12. बाह्यस्रोतन क्या है?

13. पंचम क्रियाकलापों में के॰पी॰ओ॰ तथा बी॰पी॰ओ॰ सेवाएं शामिल है। इन के क्रमशः क्या अर्थ हैं?

14. ऐसे कोई तीन देश जहाँ बाह्यस्रोतन  के कारण कई कॉल सेंटर खुले हैं?

15. वरिष्ठ व्यावसायिक अधिकारी, अनुसंधान वैज्ञानिक, वित्त एवं विधि परामर्शदाता जैसे विशेष तथा उच्च वेतन कुशलता वाले कर्मी किन क्रियाकलापों से संबंधित हैं ?

(Answers-Set2)

  1. आमोद- प्रमोद एवं मनोरंजन की दृष्टि से की जाने वाली यात्रा पर्यटन कहलाती है।
  2. पर्यटन।
  3. जलवायु, भू दृश्य, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत, पर्यटकों के ठहरने की सुविधाएँ आदि।
  4. गोवा में हेरीटेज होम्स तथा कर्नाटक में मैडीकेरे एवं कूर्ग।
  5. जब चिकित्सा उपचार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन गतिविधि से संबद्ध कर दिया जाता है तो इसे चिकित्सा पर्यटन कहते हैं।
  6. भारत, थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया।
  7. 55000 रोगी।
  8. चतुर्थ क्रियाकलाप में।
  9. चतुर्थ सेक्टर से।
  10. यह पंचम क्रियाकलाप है जिसमें कार्यरत लोगों को चार भागों में बांट सकते हैं- (1) विशेषज्ञ (2) निर्णयकर्ता (3) परामर्शदाता (4) नीति निर्धारक।
  11. पंचम क्रियाकलाप वे सेवाएँ हैं जो नवीन एवं वर्तमान विचारों की रचना, उनके  पुनर्गठन और व्याख्या; आंकड़ों की व्याख्या और प्रयोग तथा नई प्रौद्योगिकी के मूल्यांकन पर केंद्रित होती है। यह सेवा सेक्टर का सर्वोच्च भाग है जिसे ‘स्वर्ण कॉलर’ व्यवसाय भी कहते हैं।
  12. दक्षता को सुधारने तथा लागतों को घटाने के लिए किसी बाहरी एजेंसी को काम सौंपना या ठेका देना बाह्यस्रोतन कहलाता है।
  13. (1) के॰पी॰ओ॰ (KPO)-ज्ञान प्रक्रमण बाह्यस्रोतन (Knowledge Process Outsourcing)    (2) बी॰पी॰ओ॰ (BPO)-व्यवसाय प्रक्रमण बाह्यस्रोतन(Business Process Outsourcing)।
  14. भारत,चीन,फिलीपींस, इजरायल ।
  15. पंचम क्रियाकलापों से।

You cannot copy content of this page