(Set1) (Set2)
( Questions- Set1)
1.मृदाओं का लाल रंग किस कारण होता है?
2.गहरी अवनालिकाओं के कारण जो कृषि भूमि जोतने योग्य नहीं रहती है, उसे क्या कहते हैं?
3.रेतीली और लवणीय मृदा जिसमे जीवांश तथा नमी कम होती है और प्रायःभूरे या लाल रंग में मिलती है, उसे क्या कहते हैं?
4.चंडीगढ़ के पास सुखोमाजरी और मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले ने क्या करके दिखाया है जिससे लोगों की आमदनी, वन क्षेत्र तथा आर्थिक समृद्धि बढ़ी है?
5.कौन सी मृदा मोटे कणों से बनी हुई अधिसिलिक तथा ह्यूमस रहित होती हैं और आमतौर पर पहाड़ी तथा पर्वतीय भागों में मिलती है?
6.तमिलनाडु ,आंध्रप्रदेश तथा केरल की लाल लैटेराइट मृदा किस फसल के लिए काफी उपयुक्त हैं?
7. मृदा अपरदन रोकने के कोई दो उपाय बताओ|
8.कौन सी मृदा भारी वर्षा के कारण निक्षालन का परिणाम है?
9.उत्तरी विशाल मैदान तथा डेल्टा क्षेत्रों में कौन सी मृदा मिलती है?
10.महीन कणों से बनी कौन सी मृदा में नमी धारण करने की उच्च क्षमता होती है और गीली होने पर चिपचिपी तथा सूखने पर इसमें दरारें पड़ जाती है?
11.अनवीकरण योग्य संसाधनों को किन दो भागों में बांटा जाता है?
12. मृदा अपरदन क्या है ?
13.किसी देश की तटरेखा से कितने समुद्री मील आगे मौजूद महासागरीय संसाधनों पर किसी देश का अधिकार नहीं है?
14. उत्खात भूमि क्या है?
15.भारत को किस महासागर से मैंगनीज़ ग्रंथियों के खनन का अधिकार प्राप्त है?
( Questions- Set2)
1.उन संसाधनों को क्या कहते हैं जो किसी क्षेत्र में विद्यमान तो होते हैं किंतु उनका उपयोग नहीं हो रहा है?
2 . स्वामित्व के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण करें |
3 .देश की तटरेखा से 12 समुद्री मील तक मौजूद महासागरीय तथा समुद्री संसाधनों को किस श्रेणी में रखते हैं?
4.कोई भी वस्तु या पदार्थ संसाधन कहलाता है जब?
5.पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण क्या है?
6.राष्ट्रीय वन नीति 1952 के अनुसार देश के कितने प्रतिशत भाग पर वन होने चाहिए?
7. मृदा निर्माण के पाँच कारक क्या है?
8.भारत में कितने हेक्टेयर भूमि विभिन्न कारणों से निम्नीकृत हो चुकी है?
9.देश के सर्वाधिक क्षेत्र पर किस मिट्टी का विस्तार है?
10 .मृदाओं का पीला रंग किस कारण होता है?
11 .भूमि निम्नीकरण को नियंत्रित करने का एक उपाय बताओ ?
12 .गुजरात,राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भूमि निम्नीकरण का प्रमुख कारण क्या है?
13 .पुराने जलोढ़ मृदा से बना मैदानी भाग बांगर कहलाता है तो नए जलोढ़ से बना भाग क्या कहलाता है?
14 .आग्नेय चट्टानों से निर्मित कपास के लिए अच्छी मानी जाने वाली मृदा कौन सी है जिसे रेगर तथा कपास वाली मृदा भी कहते हैं?
15 . भूमि निम्नीकरण क्या है ?