Geography

भारत का भौतिक स्वरूप (अध्याय2-कक्षा9)

(Set1) (Set2)

(Questions-Set1)

1. भारत की भौगोलिक आकृतियों को मुख्य रूप से कितने भागों में बांटा जाता है?  सभी के नाम लिखिए।

2. विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रेणी कौन सी है जो 2400 किलोमीटर की लंबाई में फैली हुई है?

3. हिमालय पर्वत श्रृंखला की  चौड़ाई कितनी है?

4. हिमालय पर्वत की वह श्रेणी कौन सी है जो सर्वाधिक सतत् श्रंखला है और 6000 मीटर से अधिक ऊंचे कई शिखर उसमें मिलते हैं?

5. हिमालय पर्वत का सबसे ऊंचा शिखर कौन सा है जो 8848 मीटर ऊंचा है? यह किस देश में स्थित है?

6. हिमालय पर्वत की 3 श्रृंखलाओं में से हिमाचल या निम्न हिमालय की औसत ऊंचाई कितनी है?

7.हिमालय पर्वत की सबसे बाहरी श्रृंखला कौन सी है जिस की औसत ऊंचाई 900 से 1100 मीटर तक है?

8. निम्न हिमालय तथा शिवालिक के बीच स्थित कुछ लंबवत घाटियों को क्या कहते हैं?

9. हिमालय की सबसे उत्तरी श्रृंखला ‘ हिमाद्रि’ के कोई दो अन्य नाम बताएं?

10.हिमालय के 10 सर्वाधिक ऊंचे शिखरों में से नेपाल में कौन-कौन से शिखर हैं? क्रमानुसार उनके नाम तथा ऊंचाई लिखें।

11. हिमालय के 10 सर्वाधिक ऊंचे शिखरों में से भारत में कौन-कौन से शिखर हैं? क्रमानुसार उनके नाम तथा ऊंचाई लिखें।

12. सतलुज और सिंधु नदियों के बीच स्थित हिमालय को किस नाम से जाना जाता है?

13. कुमाऊं हिमालय किन दो नदियों के बीच स्थित है?

14. पूर्वांचल हिमालय में शामिल कोई दो पहाड़ियों के नाम लिखें।

15. 7लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर फैले भारत के उत्तरी मैदान की लंबाई तथा चौड़ाई बताएं।

(Answers-Set1)

  1. भारत की भौगोलिक आकृतियों को मुख्य रूप से 6 भागों में बांटा जाता है जो इस प्रकार हैं-     (1) हिमालय पर्वत श्रृंखला,  (2) उत्तरी मैदान,   (3) प्रायद्वीपीय पठार,    (4) तटीय मैदान,     (5) भारतीय मरुस्थल,     (6) द्वीप समूह।
  2. हिमालय पर्वत श्रृंखला।
  3. 150 से 400 किलोमीटर तक।
  4. महान या आंतरिक हिमालय या हिमाद्रि।
  5. माउंट एवरेस्ट जो नेपाल में है।
  6.   3700 मीटर से 4500 मीटर तक।
  7. शिवालिक श्रेणी।
  8. दून।
  9. महान हिमालय, वृहत् हिमालय आंतरिक हिमालय।
  10. हिमालय के 10 सर्वाधिक ऊंचे शिखरों में से पांच नेपाल में हैं जो इस प्रकार है-       (1) माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) ,     (2) मकालु (8481 मीटर) ,      (3) धौलागिरी (8172 मीटर) ,     (4) अन्नपूर्णा (8078 मीटर) ,     (5) गुरला मन्धाता (7728 मीटर)
  11. हिमालय के 10 सर्वाधिक ऊंचे शिखरों में से पांच भारत में हैं जो इस प्रकार हैं-(1) कंचनजुंगा (8598 मीटर), (2) नंगापर्वत (8126 मीटर), (3) नंदा देवी (7817 मीटर), (4) कामेट (7756 मीटर), (5) नामचा बरुआ (7756 मीटर)
  12. पंजाब हिमालय।
  13. सतलुज और काली नदियों के बीच।
  14. पटकाई, नागा, मिजो और मणिपुर पहाड़ियाँ।
  15. उत्तरी मैदान 2400 किलोमीटर लंबा तथा 240 से 320 किलोमीटर चौड़ा है।

(Questions-Set2)

1.विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली असम राज्य में है । यह किस नदी में अवस्थित है?

2 दोआब तथा पंजाब का अर्थ बताएँ।

3.उत्तर भारत का विशाल मैदान किन तीन प्रमुख नदियों तथा उनकी सहायक नदियों ने मिलकर बनाया है?

4. ‘भाबर’ के दक्षिण का नम, दलदली तथा सघन जंगल वाला क्षेत्र क्या कहलाता है जहां नदी तथा सरिताएं पुनः जमीन के ऊपर निकल आती है?

5. प्रायद्वीपीय पठार को किन दो मुख्य भागों में बाँटा जाता है?

6. पश्चिमी घाट पर्वत श्रृंखला में तीन प्रमुख दर्रे कौन से हैं जिन से होकर ही इस को पार किया जा सकता है?

7. पश्चिमी घाट का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कौन सा है जिसकी ऊंचाई 2695 मीटर है?

8.ज्वालामुखी लावे से बनी आग्नेय शैलों के टूटने- फूटने से कौन सी मृदा का निर्माण हुआ है जिसे ‘दक्कन ट्रैप’ भी कहा जाता है?

9.150 मिली मीटर से भी कम वार्षिक वर्षा प्राप्त करने वाले भारतीय मरुस्थल का नाम बताइए ‌।

10.राजस्थान के किस शहर के पास आप अर्धचंद्राकार टीलों के समूह देख सकते हैं जिन्हें बरकान कहा जाता है?

11. भारतीय मरुस्थल क्षेत्र की सबसे प्रमुख नदी कौन सी है?

12. पश्चिमी तटीय मैदान को कौन-कौन से तीन भागों में बाँटा जाता है?

13. पूर्वी तटीय मैदान के उत्तरी भाग को ‘उत्तरी सरकार’ कहा जाता है। इस मैदान के दक्षिणी भाग को क्या कहते हैं?

14. भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन-सी है जो ओडिशा राज्य में स्थित है तथा लैगून झील है?

15.  32 वर्ग किलोमीटर में फैले प्रवालों से निर्मित अरब सागर में मिलने वाले इस द्वीप समूह का नाम बताएं?

16.प्रवाल समुद्रों में मिलने वाले बेहद सूक्ष्मजीव हैं। इनका जमाव किन तीन प्रकारों में मिलता है?

17. अंडमान और निकोबार दीप समूह कौन से समुद्र में अवस्थित हैं?

18. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ मिलता है?

19. लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय कहाँ है?

20. ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ किस देश के पास स्थित है?

(Answers-Set2)

  1. विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली ब्रह्मपुत्र नदी में अवस्थित है।
  2. दोआब-दो नदियों के बीच का भू-भाग। पंजाब– पांच नदियों का भू-भाग।  यहाँ (आब) शब्द का अर्थ है पानी/ नदी
  3. सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र द्वारा।
  4. तराई क्षेत्र।
  5. प्रायद्वीपीय पठार को दो मुख्य भागों में बांटा जाता है-(1)मध्य उच्च भूमि तथा (2)दक्कन का पठार।
  6. थाल घाट, भोर घाट और पालघाट।
  7. अनाईमुडी।
  8. काली मृदा।
  9. थार मरुस्थल।
  10. जैसलमेर।
  11. लूनी नदी।
  12. कोंकण तट, कन्नड़ तट और मालाबार तट।
  13. कोरोमंडल तट।
  14. चिल्का झील (लैगून)।
  15. लक्षद्वीप।
  16. 1)प्रवाल रोधिका, 2)तटीय प्रवाल भित्ति और 3) प्रवाल वलय द्वीप।
  17. बंगाल की खाड़ी में।
  18. अंडमान निकोबार द्वीप समूह के बैरेन द्वीप पर।
  19. कावारत्ती द्वीप।
  20. ऑस्ट्रेलिया।

You cannot copy content of this page