Geography

प्राकृतिक वनस्पति(अध्याय5-कक्षा11)

(Set1)(Set2)(Set3)

(Questions-Set1)

1.पश्चिमी घाट तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में किस प्रकार के वन मिलते हैं?

2.अंग्रेजों द्वारा गढ़वाल और कुमाऊँ क्षेत्र में ओक के स्थान पर कौन से वृक्ष उगाए गए जो रेल पटरी स्लीपर बनाने के लिए महत्वपूर्ण थे?

3. अर्ध-सदाबहार वन  सदाबहार वन तथा आर्द्र पर्णपाती वनों का मिश्रित रूप है।इन वनों में मिलने वाली कोई दो वृक्ष प्रजातियाँ बताएँ।

4. 22° सेल्सियस से अधिक औसत तापमान तथा 200 सेंटीमीटर से अधिक औसत वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में किस प्रकार के वन मिलते हैं?

5.उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों का दूसरा नाम बताएँ।

6. जल/वर्षा की मात्रा के आधार पर उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वनों को किन दो भागों में बाँटते हैं?

7. रोजवुड,महोगनी किन वनों से संबंधित वृक्ष हैं?

8.कितनी वर्षा वाले क्षेत्रों में शुष्क पर्णपाती वन मिलते हैं?

9.100 से 200 सेंटीमीटर औसत वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में कौन से पर्णपाती वन मिलते हैं?

10.खजूर,बबूल, बेर, खेजड़ी, नीम जैसे वृक्ष किन वनों से संबंधित है?

11. हमारे देश के पर्वतीय वनों को किन दो भागों में बाँट सकते हैं?

12.किन वनों में वृक्षों की ऊँचाई 60 मीटर या इससे अधिक हो सकती है?

13. सागवान, साल, शीशम , चंदन, आँवला जैसे वृक्ष किन वनों में मुख्यतः मिलते हैं?

14. तेंदू,पलाश, अमलतास, बेल, अक्सलवुड जैसे पेड़ कौन से वनों में मुख्यतः मिलते हैं ?

15. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में काफी मात्रा में मिलने वाले चिनार और वालनट की लकड़ी का इस्तेमाल हस्तशिल्प में कहाँ होता है?

16.भारत में ऋतु- प्रवास से संबंधित कोई दो समुदाय बताएँ।

17.हिमालय की उत्तरी ढलानों की तुलना में दक्षिणी ढलानों पर अधिक वनस्पति मिलती है। सही या गलत?

18.नीलगिरी, अन्नामलाई और पालनी पहाड़ियों पर पाए जाने वाले शीतोष्ण कटिबंधीय वनों को क्या कहा जाता है?

19. ब्लू पाइन, स्प्रूस, सिल्वर फर, जूनिपर, पाइन, बर्च, रोडोडेंड्रॉन जैसे वृक्ष किन वनों से संबंधित हैं?

20. मगनोलिया, लैरेल, सिनकोना, वैटल जैसे वृक्ष किन वनों से संबंधित हैं?

(Answers-Set1)

 

  1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन।
  2. चीड़ के वृक्ष।
  3. साइडर, होलक और कैल।
  4. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन।
  5. मानसूनी वन।
  6. आर्द्र पर्णपाती वन तथा शुष्क पर्णपाती वन।
  7. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों से।
  8. 70 से 100 सेंटीमीटर औसत वार्षिक वर्षा।
  9. आर्द्र पर्णपाती वन।
  10. उष्णकटिबंधीय कांटेदार वन(कंटीले वन तथा झाड़ियाँ)।
  11. उत्तरी पर्वतीय वन तथा दक्षिणी पर्वतीय वन।
  12. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों में।
  13. आर्द्र पर्णपाती वनों में।
  14. शुष्क पर्णपाती वनों में।
  15. कश्मीर क्षेत्र में।
  16. गद्दी, गुज्जर, बकरवाल, भोटिया समुदाय।
  17. सही।
  18. शोलास वन।
  19. पर्वतीय वनों से।
  20. शोलास वनों से।

 

(Questions-Set2)

1. भारत में लगभग कितने हेक्टेयर  आर्द्र भूमि है?

2. आर्द्र भूमियों से संबंधित रामसर अधिवेशन के अंतर्गत संरक्षित दो जल कुक्कुट आवास बताएँ।

3.हमारे देश की आर्द्र भूमियों को कितने वर्गों में रखा गया है?

4.भारत में मैंग्रोव वन 6740 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले हुए हैं। यह विश्व के कुल मैंग्रोव वनों का कितने प्रतिशत है?

5.इंडिया स्टेट फॉरेस्ट रिपोर्ट,2019 के अनुसार देश में वास्तविक वन आवरण कितने प्रतिशत है?

6.वन क्षेत्र तथा वन आवरण में क्या अंतर है?

7.किस केंद्र शासित प्रदेश में वन क्षेत्र शून्य है?

8. किस केंद्र शासित प्रदेश में सर्वाधिक वन क्षेत्र मिलता है?

9.10 प्रतिशत से कम वन क्षेत्र वाले देश के कोई दो राज्य बताएँ।

10.भारत के कितने राज्यों में 33% से अधिक भू भाग पर वन मिलते हैं?

11.उत्तर पूर्वी राज्यों में 30% से अधिक भाग पर वन मिलते हैं।सही या गलत?

12. भारत के जनजातीय समुदायों से संबंधित जिलों में देश का लगभग 60% वनावरण मिलता है। सही या गलत?

13.भारत सरकार ने देश के लिए वन संरक्षण नीति किस वर्ष लागू की थी जिसे 1988 में संशोधित किया गया?

14. राष्ट्रीय कृषि आयोग (1976- 79) ने सामाजिक वानिकी को किन तीन वर्गों में बाँटा है?

15. कृषि वानिकी का क्या अर्थ है?

16. समुदाय वानिकी के दो उदाहरण दीजिए।

17. शहरी वानिकी में शहरों में हरित पट्टी,पार्क, औद्योगिक और व्यापारिक स्थलों तथा सड़क के साथ वृक्ष लगाए जाते हैं। सही या गलत?

18.हमारे देश में वन्य प्राणियों की संख्या घटने के कोई दो कारण बताएँ।

19. देश में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ था जिसे 1991 में संशोधित किया गया?

20.देश में कितने राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्य प्राणी अभय वन हैं?

(Answers-Set2)

  1. 39 लाख हेक्टेयर आर्द्र भूमि।
  2. चिल्का लैगून (ओडिशा) तथा राजस्थान के भरतपुर में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान।
  3. 8 वर्गों में।
  4. 7%
  5. 21.05%
  6. वन क्षेत्र(forest area) राजस्व विभाग के अधीन अधिसूचित क्षेत्र है चाहे वहाँ वृक्ष हो या न हों।   जबकि वनावरण(forest cover) वास्तविक रूप से वनों या प्राकृतिक वनस्पति से ढका हुआ क्षेत्र है जिसकी पहचान हवाई चित्र तथा उपग्रह से प्राप्त चित्रों से की जाती है।
  7. लक्षद्वीप में।
  8. अंडमान- निकोबार में।
  9. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात।
  10. 15 राज्यों में।
  11. सही।
  12. सही।
  13. 1952 में।
  14. शहरी वानिकी, ग्रामीण वानिकी और फार्म वानिकी।
  15. कृषि योग्य तथा बंजर भूमि पर पेड़ और फसलें एक साथ लगाना। इसका उद्देश्य अनाज, चारा, ईंधन, इमारती लकड़ी और फलों का उत्पादन एक साथ करना है।
  16. सार्वजनिक भूमि जैसे चरागाह,सड़क, रेल पटरियों के दोनों ओर वृक्ष लगाना, विद्यालयों में वृक्ष लगाना।
  17. सही।
  18. जनसंख्या के दबाव के चलते वनों की अंधाधुंध कटाई, वन्य प्राणियों का शिकार, जंगल की आग, पर्यावरण प्रदूषण आदि।
  19. 1972 में।
  20. 101 राष्ट्रीय उद्यान (National Parks) तथा 553 वन्य प्राणी अभय वन (Wildlife Sanctuaries)।

 

(Questions-Set3)

1. वन्यजीवों के प्रति प्रेम से संबंधित कहानियों वाली दो प्रसिद्ध पुस्तकें बताएँ।

2.यूनेस्को के किस कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार ने वनस्पति जगत तथा प्राणी जात के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं?

3.भारत में प्रोजेक्ट टाइगर योजना कब से चलाई जा रही है?

4. प्रोजेक्ट टाईगर योजना देश के कितने राज्यों से संबंधित 50 बाघ आरक्षित क्षेत्रों में चल रही है?

5. जीव मंडल निचय क्या है?

6. देश में कितने जीव मंडल निचय हैं?

7.भारत का पहला जीव मंडल निचय कौन सा था जिसकी स्थापना 1986 में हुई थी?

8.नीलगिरी जीव मंडल निचय में मिलने वाली दो संकटग्रस्त जीव प्रजातियाँ बताएँ।

9. किस जीव मंडल निचय में लगभग 200 रॉयल बंगाल टाइगर मिलते हैं और वहाँ के पर्यावरण के अनुसार स्वयं को ढालते हुए पानी में भी तैरते हुए देखे जा सकते हैं?

10. समुद्रीय जैव विविधता के मामले में विश्व के सबसे धनी क्षेत्रों में शामिल किस जीव मंडल निचय में 21 द्वीप हैं तथा यहाँ लगभग 3600  पौधों और जीवों की संकटग्रस्त प्रजातियों मिलती है?

11. हेरिशियरा फोमीज नामक बेशकीमती  लकड़ी किन मैंग्रोव वनों से मिलती है ?

12.समुद्री गाय जैसी संकटग्रस्त प्रजाति किस जीव मंडल निचय में मिलती है?

13. किस जीव मंडल निचय में आप भौंकने वाले मृग(barking deer)  देख सकते हैं?

14. हिम-तेंदुआ, हिम-मुर्गा, सुनहरा बाज काला बाज, काला भालू, भूरा भालू, कस्तूरी मृग जैसे जीव किस जीव मंडल निचय में देख सकते हैं?

15.पश्चिमी घाट क्षेत्र में मिलने वाले 80% फूलदार पौधे किस जीव मंडल निचय में मिलते हैं?

16. नोकरेक जीवमंडल निचय किस राज्य में है?

17. अगस्त्य मलाई जीव मंडल निचय किस राज्य में है?

18. डिब्रू-साईकोवा तथा मानस जीवमंडल निचय किस राज्य में अवस्थित हैं?

19. पन्ना तथा पंचमढ़ी जीव मंडल निचय किस राज्य में अवस्थित हैं?

20. सिमलीपाल जीव मंडल निचय किस राज्य में है?

 

(Answers-Set3)

 

  1. पंचतंत्र की कहानियाँ, जंगल बुक।
  2. मानव और जीव मंडल योजना (Man and Biosphere Programme)।
  3. प्रोजेक्ट टाइगर (1973 से) तथा प्रोजेक्ट एलीफेंट (1992 से)।
  4. 18 राज्यों में।
  5. जीव मंडल निचय या जैव आरक्षित क्षेत्र(BIOSPHERE) विशेष प्रकार के स्थलीय तथा तटीय पारिस्थितिक तंत्र हैं जिन्हें यूनेस्को (UNESCO) के मानव और जीव मंडल (MAB) कार्यक्रम के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है।
  6. 18 जीव मंडल निचय।
  7. नीलगिरी जीव मंडल निचय।
  8. नीलगिरी ताहर तथा शेर जैसी पूँछ वाला बंदर।
  9. सुंदरवन जीव मंडल निचय।
  10. मन्नार की खाड़ी का जीव मंडल निचय।
  11. सुंदरवन में।
  12. मन्नार की खाड़ी में।
  13. सुंदरवन में।
  14. नंदा देवी जीव मंडल निचय।
  15. नीलगिरी जीव मंडल निचय।
  16. मेघालय में।
  17. केरल में।
  18. असम में।
  19. मध्यप्रदेश में।
  20. ओडिशा में।

You cannot copy content of this page