(Set1)(Set2)(Set3)
(Questions-Set1)
1.देश में भू-उपयोग संबंधी अभिलेख (रिकॉर्ड) कौन सा विभाग रखता है?
2. भारत की प्रशासनिक इकाइयों के भौगोलिक क्षेत्र की सही जानकारी देने का दायित्व किसका है?
3. क्या देश में वर्गीकृत वन क्षेत्र तथा वनों के अंतर्गत वास्तविक क्षेत्र समान है? हाँ या नहीं।
4. बंजर और व्यर्थ भूमि(barren and wastelands) क्या है?
5.गैर-कृषि कार्यों में प्रयुक्त भूमि(land put to Non-agricultural uses) के दो उदाहरण दीजिए।
6.ग्राम पंचायत के स्वामित्व वाली भूमि को साझा संपत्ति संसाधन कहते हैं। इसका एक उदाहरण दीजिए।
7. कृषि योग्य व्यर्थ भूमि(culturable waste land) क्या है?
8.वर्तमान परती(current fallow) तथा पुरातन परती भूमि(fallow other than current fallow) में क्या अंतर है?
9. निवल बोया गया क्षेत्र(net area sown) किसे कहते हैं?
10.अर्थव्यवस्था में होने वाले ऐसे तीन परिवर्तन जो भू- उपयोग को भी प्रभावित करते हैं?
11. 1950-51 के मुकाबले 2014-15 के आंकड़ों के अनुसार किन चार प्रकार के भू-उपयोग में वृद्धि दर्ज की गई है?
12. वे चार भू-उपयोग संवर्ग जिन के अनुपात में कमी आई है?
13.भूमि के स्वामित्व को किन दो वर्गों में बाँटते हैं?
14.भारत में कृषि क्षेत्र में निवल बोए गए क्षेत्र में वृद्धि की संभावनाएँ सीमित है इसलिए किस प्रौद्योगिकी पर ध्यान देना जरूरी है?
15. भूमि बचत प्रौद्योगिकी के दो पहलू क्या है?
16. कृषि गहनता या फसल गहनता ज्ञात करने का सूत्र क्या है?
17.भारत की 3 प्रमुख फसल ऋतुएँ कौन सी है?
18.आर्द्रता के आधार पर भारतीय कृषि को किन दो भागों में बाँट सकते हैं?
19.तरबूज, खीरा, ककड़ी, चारे और सब्जियों की खेती किस फसल ऋतु से संबंधित है?
20. गेहूँ, चना, सरसों खरीफ की फसलें हैं। सही या गलत?
(Questions-Set2)
1. चावल, कपास, ज्वार,बाजरा, अरहर, जूट आदि खरीफ की फसलें हैं। सही या गलत?
2.वर्षा निर्भर कृषि को किन दो भागों में बाँट सकते हैं?
3. शुष्क भूमि कृषि की कोई दो फसलें बताएँ।
4.भारत की कुल बोए गए क्षेत्र के 54% भाग पर अनाज की खेती होती है तथा विश्व का 11% अनाज उत्पादन होता है। अनाज उत्पादन में विश्व में हमारा कौन सा स्थान है?
5.भारत का सबसे प्रमुख खाद्यान्न कौन सा है जिसकी 3000 से भी अधिक किस्में है?
6.पश्चिम बंगाल में एक कृषि वर्ष में चावल की तीन फसलें बोई जाती हैं। उनके क्या नाम है?
7. विश्व का 21.6% चावल (2016) उत्पादन करके भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
8. देश के प्रमुख चावल उत्पादक दो राज्य बताएँ।
9.पंजाब और हरियाणा पारंपरिक रूप से चावल उत्पादक राज्य नहीं है किंतु…….. के अंतर्गत यहाँ चावल की कृषि 1970 से प्रारंभ की गई।
10. भारत का दूसरा प्रमुख अनाज कौन सा है?
11. भारत विश्व का 12.3% गेहूँ (2016) उत्पादन करता है।देश के प्रमुख गेहूँ उत्पादक राज्य बताइए।
12. देश की आधे से अधिक ज्वार का उत्पादन किस राज्य में होता है?
13.कोई एक फसल जो खाद्य तथा चारा दोनों रूपों में प्रयोग के लिए उगाई जाती है?
14. देश के कुल बोए गए क्षेत्र का लगभग 11% दालों के अधीन है।दालों में कौन सा पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होता है?
15.लाल चना तथा पिजन पी॰ के नाम से प्रसिद्ध कौन सी दाल चने के बाद देश की दूसरी प्रमुख दाल फसल है?
16.देश के कुल शस्य क्षेत्र के 14% भाग पर तिलहन फसलें बोई जाती है। कोई चार तिलहन फसलें बताइए।
17. तोरिया और सरसों में कौन-कौन सी फसलें शामिल हैं?
18. देश की सबसे प्रमुख तिलहन फसल मूँगफली है। मूँगफली उत्पादक तीन प्रमुख राज्य बताइए।
19.किन दो राज्यों में देश की 90% सोयाबीन का उत्पादन होता है?
20. भारत की दो प्रमुख रेशेदार फसलें बताइए।
(Questions-Set3)
1.कौन सी कपास को देश के उत्तर- पश्चिमी भाग में नरमा कहते हैं?
2.भारत का कपास उत्पादन में विश्व में चीन के बाद दूसरा स्थान है। कपास उत्पादक चार प्रमुख राज्य बताइए।
3.भारत विश्व का लगभग 60% जूट उत्पादन करता है। कौन सा राज्य देश में इसके उत्पादन में प्रथम है?
4.गन्ना उत्पादन में भारत का ब्राजील के बाद दूसरा स्थान है। देश में कौन सा राज्य इसके उत्पादन में प्रथम है?
5.एक रोपण फसल जिसकी पत्तियों में कैफ़ीन और टैनिन की मात्रा होती है तथा इसका उपयोग किण्वित(काली) तथा अकिण्वित(हरी) दोनों तरह से पेय पदार्थ के रूप में किया जाता है?
6.भारत में चाय की खेती 1840 में कहाँ से शुरू हुई थी?
7.देश में आधे से अधिक चाय का उत्पादन किस राज्य में होता है?
8.विश्व के लगभग 21.1% चाय का उत्पादन भारत अग्रणी देश है किंतु निर्यात में हमारा कौन सा स्थान है?
9. वह फसल जिसके बीजों को भूनकर पीसा जाता है और पेय पदार्थ के रूप में प्रयोग किया जाता है?
10. कॉफी की 3 किस्में कौन सी हैं तथा भारत में इनमें से कौन सी किस्म का अधिकतर उत्पादन होता है?
11.कॉफी उत्पादन में भारत का विश्व में सातवां स्थान है। इसके उत्पादन में अग्रणी 6 देश कौन से हैं?
12.भारत में कौन सा राज्य देश की दो तिहाई से अधिक कॉफी का उत्पादन करता है?
13. चाय उत्पादक देश के तीन प्रमुख राज्य बताएँ।
14. कॉफी उत्पादक देश के तीन प्रमुख राज्य बताएँ।
15.1960 के दशक में खाद्यान्नों विशेषकर गेहूँ तथा चावल के उत्पादन में तीव्र वृद्धि को किस नाम से जाना जाता है?
16. योजना आयोग ने 1988 में कृषि विकास में प्रादेशिक संतुलन को प्रोत्साहित करने के लिए क्या शुरू किया?
17. सतत पोषणीय कृषि के लिए राष्ट्रीय मिशन (NMSA) का क्या उद्देश्य है?
18.कृषि संबंधी जानकारी के लिए सरकार द्वारा कौन सा पोर्टल शुरू किया गया है?
19. भारतीय कृषि के जुड़वा संकट किसे कहते हैं?
20. अंग्रेजी शासनकाल के दौरानदेश में प्रचलित तीन भू-राजस्व प्रणालियाँ कौन सी थी?
21.देश के लगभग कितने प्रतिशत किसानों के पास 1 हेक्टेयर से भी छोटे खेत(भू-जोत) हैं?
22. चकबंदी का क्या लाभ हुआ?
23. भारतीय कृषि की कोई दो समस्याएँ लिखें।
24.नाइट्रोजन योगीकरण के लिए कौन सी फसलें उपयोगी होती हैं?
25.हरित क्रांति का फायदा सबसे अधिक किन राज्यों में मिला?