Geography

राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ(अध्याय 7-कक्षा10)

(Set1)(Set2)(Set3)

(Questions-Set1)

1. परिवहन को मुख्य रूप से किन तीन भागों में बाँटा जाता है?

2. किसकी बदौलत आज संसार एक बड़े गांव के रूप में परिवर्तित हो गया है?

3. स्थल परिवहन को किन तीन भागों में बाँट सकते हैं?

4. जल परिवहन को किन दो भागों में वर्गीकृत करते हैं?

5. वायु परिवहन को किन दो वर्गों में रख सकते हैं?

6. भारत में सड़कों का विस्तार कितना है?

7. भारत में सड़कों को सक्षमता के आधार पर कितने वर्गों में रखा गया है?

8. स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग द्वारा किन चार बड़े नगरों को आपस में जोड़ा गया है?

9. उत्तर-दक्षिण गलियारा किन दो शहरों को जोड़ता है?

10. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 किन दो शहरों को जोड़ता है जो पुराने शेरशाह सूरी मार्ग का भाग है?

11. केंद्र सरकार की किस परियोजना के तहत गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है?

12. सीमांत सड़कों के निर्माण तथा रखरखाव की जिम्मेदारी किस संगठन की है? इस संगठन की स्थापना कब हुई थी?

13.सड़क निर्माण में प्रयुक्त पदार्थों के आधार पर सड़कों को किन दो भागों में बाँटते हैं?

14. देश का सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा प्राधिकरण कौन सा है?

15. भारत में पहली रेलगाड़ी कब, कहाँ और कितनी दूरी के लिए चलाई गई थी?

16. भारतीय रेल परिवहन को कितने रेल प्रखंडों (Railway Zones) में बाँटा गया है?

17. भारतीय रेलवे में तीन रेल गेज (पटरियाँ) उपयोग में लाए जाते हैं। उनके नाम बताएँ।

18. 2017-18 के आंकड़ों के अनुसार देश में रेल मार्गों की कुल लंबाई कितनी है?

19. भारत में रेल परिवहन की कोई दो समस्याएँ लिखें।

20. कोंकण रेलवे का विकास भारत के किस क्षेत्र में किया गया है?

(Answers-Set1)

 

  1. स्थल परिवहन, जल परिवहन तथा वायु परिवहन।
  2. तीव्र परिवहन और संचार के कारण।
  3. सड़क परिवहन, रेल परिवहन और पाइपलाइन परिवहन।
  4. महासागरीय/समुद्री परिवहन तथा आंतरिक जल  परिवहन।
  5. घरेलू विमान सेवा तथा अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा।
  6. लगभग 56 लाख किलोमीटर सड़क मार्ग।
  7. 6 वर्गों में (स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग, जिला मार्ग, अन्य सड़कें, सीमांत सड़कें)।
  8. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई तथा कोलकाता को।
  9. श्रीनगर से कन्याकुमारी।
  10. दिल्ली को अमृतसर से।
  11. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना।
  12. सीमा सड़क संगठन(B.R.O) जिसकी स्थापना 1960 में हुई थी।
  13. कच्ची सड़कें तथा पक्की सड़कें।
  14. भारतीय रेलवे।
  15. भारत में पहली रेलगाड़ी 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच चलाई गई जो 34 किलोमीटर की दूरी तय करती थी।
  16. 16 रेल प्रखंडों में।
  17. बड़ी लाइन (1.676 मीटर),     मीटर लाइन (1 मीटर) ,     छोटी लाइन (0.762 मीटर तथा 0.610 मीटर)।
  18. 68,442 किलोमीटर (रूट) रेलमार्ग।
  19. 1) रेलवे संपत्ति की हानि तथा चोरी       2)अनावश्यक जंजीर खींचना      3)बिना टिकट यात्रा करना।
  20. पश्चिमी घाट तथा पश्चिमी तटीय मैदान क्षेत्र में।

( Questions- Set2)

1. पाइपलाइन परिवहन का क्या उपयोग है?

2. क्या ठोस पदार्थों को भी तरल अवस्था में बदलकर पाइपलाइन परिवहन होता है? हाँ या नहीं।

3. भारत में अंतः स्थलीय नौसंचालन मार्ग की लंबाई लगभग कितनी है?

4. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 किस नदी पर कहाँ से कहाँ तक कितनी दूरी में घोषित किया गया?

5.राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2 किस नदी पर कहाँ से कहाँ तक कितनी दूरी में घोषित किया गया?

6. राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या 3 में केरल की कौन सी नहरें शामिल है?

7. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 4 किसे घोषित किया गया है?

8. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5 में कौन से अंतः स्थलीय जलमार्ग शामिल है?

9. देश का कितने प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समुद्रों द्वारा होता है?

10. भारत की कुल समुद्री तट रेखा की लंबाई कितनी है?

11. हमारे देश में कितने प्रमुख पत्तन है?

12. हमारे देश में मध्यम व छोटे पत्तन लगभग कितने हैं?

13. किस पत्तन की कमी को पूरा करने के लिए कांडला पत्तन को विकसित किया गया था?

14. देश का सबसे बड़ा पत्तन कौन सा है?

15. कांडला पत्तन को अब किस नाम से जाना जाता है?

16. क्या कांडला पत्तन एक ज्वारीय पत्तन है? हाँ या नहीं।

17.मुंबई पत्तन के भार को घटाने के लिए इसके सामने किस पत्तन को विकसित किया गया है?

18.लौह अयस्क के निर्यात में देश का प्रमुख   पत्तन कौन-सा है जहाँ से देश का आधे से अधिक लौह अयस्क निर्यात होता है?

19. केरल का एक प्रमुख पत्तन जो एक लैगून के सहारे प्राकृतिक पोताश्रय है?

20.व्यापार की मात्रा तथा लदे हुए सामान के अनुसार मुंबई के बाद दूसरा स्थान किस पत्तन का है?

(Answers-Set2)

 

  1. तरल पदार्थों जैसे पानी, दूध, पेट्रोलियम; गैसीय पदार्थ जैसे प्राकृतिक गैस तथा इसके अलावा ठोस पदार्थों को तरलीकृत(Slurry) करके परिवहन हेतु।
  2. हाँ, यह तथ्य सही है।
  3. 14,500 किलोमीटर।
  4. गंगा नदी पर उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद (नया नाम- प्रयागराज) से पश्चिम बंगाल में हल्दिया तक (1620 किलोमीटर)।
  5. ब्रह्मपुत्र नदी पर असम में सदिया से धुबरी तक (891 किलोमीटर)।
  6. केरल में पश्चिमी तटीय नहर(कोट्टापुरम से कोल्लम तक), उद्योग मंडल नहर तथा चंपक्कारा नहर (कुल 205 किलोमीटर)।
  7. काकीनाडा और पुडुच्चेरी नहर विस्तार के साथ साथ गोदावरी और कृष्णा नदी का विशेष विस्तार(कुल 1078 किलोमीटर)।
  8. मातई नदी, महानदी के डेल्टा चैनल, ब्राह्मणी नदी और पूर्वी तटीय नहर के साथ-  ब्राह्मणी नदी का विशेष विस्तार(कुल 588 किलोमीटर)।
  9. 95% अंतर्राष्ट्रीय व्यापार।
  10. 7516.6 किलोमीटर।
  11. 12 प्रमुख पत्तन।
  12. 200 मध्यम तथा छोटे पत्तन।
  13. कराची पत्तन की कमी को पूरा करने के लिए जो देश के विभाजन के कारण पाकिस्तान में चला गया था।
  14. मुंबई पत्तन।
  15. दीनदयाल पत्तन।
  16. हाँ, कांडला एक ज्वारीय पत्तन है।
  17. जवाहरलाल नेहरू पत्तन।
  18. मारमागाओ (गोवा में)।
  19. कोच्चि पत्तन।
  20. चेन्नई पत्तन का।

( Questions- Set3)

1. हमारे देश का सबसे पुराना कृत्रिम पत्तन कौन सा है?

2. देश का एक अंतःस्थलीय नदीय पत्तन बताएँ।

3. कोलकाता पत्तन पर बढ़ते भार को कम करने के लिए किस पत्तन को विकसित किया गया है?

4. परिवहन का तीव्रतम साधन कौन सा है जिससे दुर्गम स्थानों तक भी आसानी से पहुँच सकते हैं?

5. भारत में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?

6. कौन सी सरकारी विमान सेवा घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित करती है?

7.तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग तथा देश के कुछ पर्वतीय राज्यों को हेलीकाप्टर सेवाएँ कौन उपलब्ध कराता है?

8. भारत सरकार के डिजिटल भारत(इंडिया) कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है?

9. जनसंचार में क्या-क्या सम्मिलित है?

10. बड़े शहरों में डाक के शीघ्र निपटान के लिए बनाए गए छह डाक मार्ग बताएँ।

11. विश्व का सबसे बड़ा डाक- संचार तंत्र किस देश का है?

12.पोस्टकार्ड तथा लिफाफा बंद चिट्ठी प्रथम श्रेणी की डाक है तो द्वितीय श्रेणी की डाक में क्या शामिल है?

13. हमारे देश में लगभग कितनी भाषाओं तथा बोलियों में समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं?

14. विश्व में सर्वाधिक चलचित्रों (films)का उत्पादन किस देश में होता है?

15. सभी भारतीय तथा विदेशी फिल्मों के प्रमाणन का अधिकार देश में किसे है?

16. किसी राष्ट्र का आर्थिक बैरोमीटर किसे कहते हैं?

17.भारत में सबसे अधिक समाचार पत्र किस भाषा में प्रकाशित होते हैं?

18. अनुकूल व्यापार संतुलन क्या है?

19. भारत में पर्यटन उद्योग से कितने लोग जुड़े हुए हैं?

20. पर्यटन के कोई चार प्रकार बताएँ।

(Answers-Set3)

 

  1. चेन्नई (तमिलनाडु में)।
  2. कोलकाता पत्तन जो हुगली नदी पर है।
  3. हल्दिया पत्तन।
  4. वायु परिवहन जैसे हवाई जहाज।
  5. 1953 में।
  6. एयर इंडिया।
  7. पवन हंस हेलीकॉप्टर लिमिटेड।
  8. भविष्य(कल) के भारत(IT- India Tomorrow ) के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (IT- Information Technology)का उपयोग करते हुए भारतीय प्रतिभा(IT- Indian Talent) ज्ञान तथा तकनीक आधारित परिवर्तन के लिए तैयार हो/रहें ।  IT(भारतीय प्रतिभा+IT(सूचना प्रौद्योगिकी)= IT(कल का भारत)।
  9. रेडियो, दूरदर्शन, समाचार पत्र- पत्रिकाएँ, चलचित्र (सिनेमा) आदि।
  10. डाक संचार के शीघ्र निपटान के लिए बनाए गए 6 डाक मार्ग/चैनल इस प्रकार हैं- 1)राजधानी चैनल 2)मेट्रो चैनल 3) ग्रीन चैनल 4) व्यापार चैनल 5)भारी चैनल तथा 6)दस्तावेज चैनल।
  11. भारत का।
  12. द्वितीय श्रेणी की डाक में रजिस्टर्ड पैकेट/पार्सल, किताबें, समाचार पत्र, पत्रिकाएँ शामिल हैं।
  13. 100 भाषाओं तथा बोलियों में।
  14. भारत में।
  15. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड।
  16. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को।
  17. हिंदी भाषा में।
  18. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में जब निर्यात मूल्य आयात मूल्य से अधिक हो तो इसे अनुकूल व्यापार संतुलन कहते हैं।
  19. 150 लाख से अधिक लोग।
  20. विरासत पर्यटन, रोमांचकारी पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन, व्यापारिक पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन।

     

You cannot copy content of this page