(Set1) (Set2)
(Questions-Set1)
1.पृथ्वी को सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा को क्या कहा जाता है जो लघु तरंगदैर्ध्य विकिरण के रूप में प्राप्त होती है?
2. पृथ्वी औसत रूप से वायुमंडल की ऊपरी सतह पर सूर्य से कितने कैलोरी प्रति वर्ग सेंटीमीटर प्रति मिनट ऊर्जा प्राप्त करती है?
3.सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हुए 4 जुलाई को पृथ्वी सूर्य से सर्वाधिक दूर( 15 करोड़ 20 लाख किलोमीटर) होती है इस स्थिति को क्या कहा जाता है?
4.सूर्य के चारों ओर परिक्रमा के दौरान 3 जनवरी को पृथ्वी सूर्य से सबसे नजदीक( 14 करोड़ 70 लाख किलोमीटर) होती है इस स्थिति को क्या कहते हैं?
5. हमें आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?
6. सूर्य से प्राप्त ऊष्मा को पृथ्वी प्रतिदिन दीर्घ तरंगों के रूप में वापिस छोड़ती है। इस प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
7. उत्तर भारत में गर्मियों में लू चलने का मुख्य कारण क्या है?
8. वायुमंडल मुख्य रूप से चार प्रक्रियाओं द्वारा गर्म या ठंडा होता है जिनमें से तीन प्रक्रियाएँ विकिरण (radiation) अभिवहन(advection) तथा संवहन(convection) है। चौथी प्रक्रिया बताएं।
9.क्या यह बात सही है कि हमारा वायुमंडल सूर्यातप की बजाय पार्थिव विकिरण से ज्यादा गर्म होता है? हां या नहीं।
10.सौर विकिरण का लगभग 35% भाग पृथ्वी के धरातल तक पहुंचने से पहले ही अंतरिक्ष में परावर्तित हो जाता है। सौर विकिरण की इस परावर्तित मात्रा को क्या कहा जाता है?
(Questions-Set2)
1. क्या यह तथ्य सही है कि पृथ्वी सूर्य से प्राप्त सारी ऊर्जा को पार्थिव विकिरण के रूप में वापस छोड़ देती है जिससे धरती पर ऊष्मा संतुलन बना रहता है? हां या नहीं।
2. किसी पदार्थ या स्थान के ठंडा या गर्म होने का डिग्री में माप क्या कहलाता है?
3.ऊँचाई की ओर जाने पर प्रति 1000 मीटर पर 6.5° सेल्सियस तापमान कम हो जाता है। उत्तुंगता/ऊँचाई बढ़ने के साथ तापमान घटने की दर क्या कहलाती है?
4. विश्व में सर्वाधिक वार्षिक तापांतर (लगभग 60° सेल्सियस) कहां पाया जाता है?
5. जब तापमान ऊँचाई के साथ घटने की बजाय बढ़ता है तो ऐसी स्थिति को क्या कहते हैं?
6.पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में किसके कारण तापमान का व्युत्क्रमण होता है?
7. पहाड़ी तथा पर्वतीय इलाकों में ऊँचाई से गुरुत्वाकर्षण बल के कारण ठंडी तथा भारी हवा का नीचे घाटी की और आकर गर्म हवा के नीचे एकत्र होना क्या कहलाता है?
8. विशिष्ट ऊष्मा किसे कहते हैं?
9. यह किस विद्वान का नियम है जो बताता है कि ‘कोई पदार्थ जितना अधिक गर्म होगा उतना ही अधिक लघु तरंगदैर्ध्य के रूप में विकिरण छोड़ता है?’
10.विश्व में सबसे कम तापांतर (3°सेल्सियस) किन अक्षांशों के बीच मिलता है?