Geography

मानव बस्तियाँ(अध्याय2-कक्षा12)

(Set1)(Set2)

(Questions-Set1)

1. किसी भी आकार- प्रकार के घरों का संकुल क्या कहलाता है जहाँ मनुष्य रहते हैं?

2. विरल रूप से अवस्थित छोटी बस्तियाँ क्या कहलाती है जो कृषि अथवा अन्य प्राथमिक कार्यों में विशिष्टता प्राप्त कर लेती हैं ?

3. द्वितीयक और तृतीयक क्रियाकलाप में विशिष्टता प्राप्त बस्तियों को क्या कहते हैं?

4. क्या नगर आर्थिक वृद्धि के नोड/धुरी (node) के रूप में कार्य करते हैं? हाँ या नहीं।

5. भारत की ग्रामीण बस्तियों को किन चार भागों में बाँटते हैं?

6. ग्रामीण बस्तियों की स्थापना को प्रभावित करने वाले कोई दो सांस्कृतिक कारक बताएँ।

7. बस्तियों की स्थापना को प्रभावित करने वाले कोई दो भौतिक कारक बताएँ।

8. पान्ना, पाड़ा, नगला, पाली, ढाणी किस प्रकार की बस्तियों के नाम हैं?

9. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो नगर किस सभ्यता से संबंधित रहे हैं?

10. भारत के कोई दो प्राचीन नगर बताएँ।

11. देश के लगभग 100 नगर मध्यकालीन नगरों में गिने जाते हैं। ऐसे दो नगरों के नाम बताएँ।

12. अंग्रेजों तथा अन्य यूरोपियों द्वारा भारत में विकसित किए गए कोई दो व्यापारिक पत्तन बताएँ।

13. जमशेदपुर किस प्रकार के नगर का उदाहरण है?

14. चंडीगढ़, गांधीनगर किस प्रकार के नगरों के उदाहरण हैं?

15. गाजियाबाद, रोहतक, गुरुग्राम जैसे अनुषंगी नगर किस शहर के चारों ओर विकसित हुए हैं?

(Answers-Set1)

 

  1. मानव बस्ती
  2. ग्रामीण बस्ती
  3. नगरीय बस्ती
  4. हाँ।
  5. भारत में ग्रामीण बस्तियों को निम्न चार भागों में बाँटते हैं- (1) गुच्छित बस्तियाँ   (2) अर्द्ध-गुच्छित बस्तियाँ   (3) पल्लीकृत बस्तियाँ   (4) परिक्षिप्त बस्तियाँ
  6. सामाजिक संरचना, जाति और धर्म।
  7. धरातल, जलवायु,जल की उपलब्धता।
  8. पल्लीकृत बस्तियाँ
  9. सिंधु घाटी सभ्यता।
  10. वाराणसी, मदुरई, प्रयागराज (इलाहाबाद), उज्जैन।
  11. जयपुर, आगरा, हैदराबाद।
  12. सूरत, दमन, पांडिचेरी।
  13. औद्योगिक नगर।
  14. प्रशासनिक नगर।
  15. दिल्ली।

(Questions-Set2)

1. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में नगरीकरण का स्तर क्या था?

2. भारत की जनगणना के अनुसार नगरों को कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है?

3. प्रथम श्रेणी के नगर किसे कहते हैं?

4. 50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों को क्या कहा जाता है?

5. भारत की लगभग 60% नगरीय जनसंख्या(Urban Population) प्रथम श्रेणी के 468 नगरों में रहती है। सही या गलत बताएँ।

6. 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 6 मेगा नगर(Mega City) कौन-कौन से हैं?

7. 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 53 महानगर(Metropolitan City) हैं। सही या गलत बताएँ।

8. देश का सबसे बड़ा नगरीय संकुल(Urban Agglomeration) कौन सा है?

9. जनगणना,2011 के अनुसार देश में सबसे अधिक नगर किस जनसंख्या वर्ग में हैं?

10. नगरों के प्रकार्यात्मक वर्गीकरण(functional classification) के आधार पर कोई चार प्रकार के नगर बताएँ।

11. भारत के कोई दो परिवहन नगरों(Transport Cities)के उदाहरण  दीजिए।

12. देश के कोई चार पर्यटन नगरों (Tourist cities)के उदाहरण दीजिए।

13. भारत में शिक्षा केंद्रों (Educational Cities)के रूप में विकसित कोई दो नगर बताएँ।

14. कोई चार धार्मिक नगर(Religious Cities) बताइए।

15. स्मार्ट सिटी मिशन(Smart City Mission) का क्या उद्देश्य है?

(Answers-Set2)



  1. 31.16%
  2. छह श्रेणियों में।
  3. जनगणना के अनुसार एक लाख या इससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों को प्रथम श्रेणी के नगर कहा जाता है।
  4. मेगा नगर।
  5. सही।
  6. ग्रेटर मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई बेंगलुरु और हैदराबाद।
  7. सही।
  8. बृहन् मुंबई (Greater Mumbai)
  9. वर्ग V (5000-9999 जनसंख्या आकार) में सबसे अधिक 1749 शहर है।
  10. औद्योगिक नगर, परिवहन नगर, प्रशासनिक नगर, पर्यटन नगर, खनन नगर।
  11. मुगलसराय, इटारसी, कांडला, विशाखापट्टनम।
  12. शिमला, मसूरी, नैनीताल, माउंट आबू, जोधपुर ।
  13. रुड़की, पिलानी, वाराणसी।
  14. हरिद्वार, उज्जैन, पुष्कर, जगन्नाथ पुरी, वाराणसी।
  15. इस मिशन का उद्देश्य ऐसे स्मार्ट शहरों को बढ़ावा देना है जो अपने नागरिकों के बेहतर जीवन के लिए अच्छी आधारभूत सुविधाएँ तथा स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराएँ और अन्य शहरों के लिए भी मॉडल (आदर्श) का कार्य करें।

You cannot copy content of this page