Geography

वर्ग पहेली (विनिर्माण उद्योग)

भूगोल के छठे अध्याय से संबंधित एक वर्ग पहेली दी जा रही है जिससे संबंधित प्रश्न नीचे दिए गए हैं। आपको इन प्रश्नों के उत्तर ज्ञात करने हैं और अंग्रेजी में इनके उत्तर वर्ग पहेली में ढूंढने है। आपकी सुविधा के लिए यह सभी उत्तर वर्ग पहेली के साथ दर्शाए गए हैं किंतु यह क्रमानुसार नहीं हैं।

1. वस्त्र चीनी वनस्पति तेल तथा रोपण उद्योग जो कृषि से कच्चा माल प्राप्त करते हैं, उन्हें कहते हैं….…?

2. चीनी उद्योग में प्रयुक्त होने वाला कच्चा पदार्थ?

3. इससे रेशे को सुनहरा रेशा ( गोल्डन फाइबर) भी कहते हैं?

4. लौह अयस्क, कोकिंग कोयला तथा चूना पत्थर इस उद्योग के प्रमुख कच्चे माल हैं ?

5. छत्तीसगढ़ में स्थित सार्वजनिक क्षेत्र का लोहा- इस्पात उद्योग?

6. उत्तर प्रदेश में इस स्थान पर डीजल रेलवे इंजन बनाए जाते हैं?

कैसे खेलें वर्ग पहेली

वर्ग पहेली में सही उत्तर को चिन्हित करते हुए जब आप उस उत्तर के पहले अक्षर से ड्रैग कर के अंतिम अक्षर तक जाएंगे तो वह पूरा उत्तर एक रंग में चयनित हो जाएगा। इसी प्रकार सारे उत्तर आप ढूंढ सकते हैं।सभी सही उत्तर पर नीचे आपको आपका स्कोर दिखाई देगा। गलती होने पर दोबारा भी प्रयास कर सकते हैं। जितनी बार खेलना चाहे उतनी बार खेल सकते हैं।वर्ग पहेली के यह उत्तर आपको सीधे, खड़े, तिरछे, उल्टे- किसी भी रूप में मिल सकते हैं। सभी उत्तर ढूँढने में आपको कितना समय लगा, नीचे दिखाई देगा और आपका स्कोर भी दिखाई देगा।

    कम से कम समय में सभी उत्तर ढूँढ कर इस पहेली का आनंद उठाएँ और खेल- खेल में ही भूगोल का ज्ञान बढ़ाएँ।दोबारा खेलने के लिए रि-ट्राई(Retry) बटन क्लिक करें।

You cannot copy content of this page