Geography

अध्याय 4(महासागरों और महाद्वीपों का वितरण)-कक्षा11

(Set1) (Set2)

(Questions-Set1)

1. पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीप हैं?

2. सबसे पहले किस डच मानचित्रवेत्ता ने 1596 में अमेरिका, यूरोप तथा अफ्रीका के आपस में कभी एक साथ जुड़े हुए होने की संभावना व्यक्त की थी?

3. सन 1912 में जर्मनी के किस मौसम वैज्ञानिक ने महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत प्रस्तावित किया था?

4. ‘पैंजिया’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?

5. ‘पैंथालासा’ का शाब्दिक अर्थ क्या है?

6.वेगनर के अनुसार आज से 20 करोड वर्ष पूर्व पैंजिया का विभाजन किन दो बड़े भूखंडों में हुआ था?

7. टिलाइट नामक अवसादी चट्टानें किससे बनती है?

8. ‘लैमूर’ नामक जीव विश्व के किन क्षेत्रों में मिलते हैं?

9. 1930 के दशक में ‘संवहन धारा सिद्धांत’ किसने दिया जिसके आधार पर ‘महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत’ को वैज्ञानिकों ने नकार दिया?

10. अफ्रीका में घाना तट पर मिलने वाले प्लेसर निक्षेप किस खनिज से संबंधित है?

11.गहराई तथा उच्चावच के प्रकार के आधार पर महासागरीय तल को किन तीन भागों में बांटा जाता है?

12.किस महासागर के किनारों पर सक्रिय ज्वालामुखी अधिक होने के कारण उसे ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जाता है?

13. ‘सागरीय अधःस्थल विस्तार’ (sea floor spreading)नामक परिकल्पना किसने और कब दी थी?

14. सन 1967 में किन तीन वैज्ञानिकों ने प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत प्रस्तुत किया?

15.प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी के स्थलमंडल को कितने मुख्य प्लेटो में विभक्त किया गया है?

(Answers-Set1)

 

  1. पृथ्वी के 29% भाग पर।
  2. अब्राहम आरटेलियस ने।
  3. अल्फ्रेड वेगनर।
  4. संपूर्ण पृथ्वी।
  5. जल ही जल।
  6. लारेशिया(laurasia) और गोंडवाना लैंड(Gondwana land)।
  7. हिमानी निक्षेपण से।
  8. भारत, मेडागास्कर और अफ्रीका में।
  9. ऑर्थर होम्स ने।
  10. सोने के (gold)
  11. महाद्वीपीय सीमा, गहरे समुद्री बेसिन और मध्य – महासागरीय कटक।
  12. प्रशांत महासागर।
  13. हेस(Hess) ने 1961 में।
  14. मैक्केंजी, पारकर और मोरगन ने।
  15. 7 मुख्य प्लेटों में।

  (Questions-Set2)

1. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार सात प्रमुख प्लेटों के नाम लिखें।

2. कोई चार छोटी प्लेटों के भी नाम लिखें।

3. प्लेटों का अभिसरण कौन से तीन प्रकार का हो सकता है?

4. विभिन्न प्लेटों को संचालित करने वाले बल को वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

5.लावा प्रवाह से दक्कन ट्रैप का निर्माण आज से कितने वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ और लंबी अवधि तक चलता रहा?

6. हिमालय पर्वत का उत्थान आज से कितने वर्ष पूर्व शुरू हुआ जो आज भी जारी है।

(Answers-Set 2)

  1. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार 7 मुख्य प्लेटें निम्नलिखित हैं-(1) अंटार्कटिक प्लेट(2) उत्तर अमेरिकी प्लेट (3) दक्षिण अमेरिकी प्लेट (4) प्रशांत महासागरीय प्लेट (5) इंडो-ऑस्ट्रेलियन- न्यूजीलैंड प्लेट (6) अफ्रीकी प्लेट (7) यूरेशियाई प्लेट।
  2. प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत के अनुसार छोटी या गौण प्लेटें इस प्रकार हैं-(1) कोकोस प्लेट (2) नज़का प्लेट (3) अरेबियन प्लेट (4) फिलीपीन प्लेट (5) कैरोलिन प्लेट
  3. (1) महासागरीय व महाद्वीपीय प्लेट के बीच (2) दो महासागरीय प्लेटों के बीच (3) दो महाद्वीपीय प्लेटों के बीच।
  4. संवहन प्रवाह।
  5. 6 करोड़ वर्ष पहले।
  6. चार से पांच करोड़ वर्ष पहले।

You cannot copy content of this page