3. सर्वविदित है कि मौसम तथा जलवायु के तत्व एक समान होते हैं।मौसम तथा जलवायु के कोई पाँच तत्व बताएँ।
4. मानसून शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के किस शब्द से हुई है और उसका क्या अर्थ है?
5. मानसून क्या है?
6. सामान्य रूप से भारत की जलवायु को क्या कहा जा सकता है?
7. राजस्थान में घरों की दीवार मोटी तथा छत चपटी क्यों होती है?
8. तराई क्षेत्र तथा गोवा एवं मंगलौर में ढाल वाली छतें क्यों होती हैं?
9. असम में प्रायः कुछ घर बांस के खंभों(stilts) पर क्यों बने होते हैं?
10. विश्व के अधिकतर मरुस्थल उपोष्ण कटिबंध भागों में स्थित महाद्वीपों के पश्चिमी किनारे पर क्यों स्थित हैं?
11.क्या यह सही है कि थार के मरुस्थल में दिन का तापमान 50° सेल्सियस तक पहुंच जाता है जबकि उसी रात यह गिरकर 15° सेल्सियस तक पहुंच सकता है? हाँ या नहीं।
12. भारत की जलवायु में उष्ण तथा उपोष्ण दोनों प्रकार की विशेषताएँ मिलती है।क्यों?
13. भारत की जलवायु में हिमालय पर्वत की क्या भूमिका है?
14. पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न आभासी बल को क्या कहते हैं?
15. फेरेल का नियम क्या है?
16. जेट धाराएँ क्या हैं?
17. पश्चिमी चक्रवातीय विक्षोभ कहाँ उत्पन्न होते हैं जिनसे सर्दियों में उत्तर पश्चिम भारत में वर्षण प्राप्त होता है?
18. भारत से व्यापार करने वाले अरब के व्यापारियों ने पवन तंत्र के मौसमी उत्क्रमण को क्या नाम दिया?
19. उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मानसून का प्रभाव किन अक्षांशों के बीच रहता है?
20. मानसून गर्त की संज्ञा किसे दी जाती है?
(Answers-Set1)
किसी विशाल क्षेत्र में लंबी समयावधि (लगभग30 से 35 वर्ष)में मौसम संबंधी अवस्थाओं एवं विविधताओं के कुल योग को जलवायु कहते हैं।
किसी स्थान की समय विशेष(अल्पावधि) में वायुमंडलीय दशाओं को मौसम कहते हैं।
तापमान, वायुदाब, पवनें, आर्द्रता, वर्षण।
अरबी भाषा के ‘मौसिम’शब्द से हुई है जिसका अर्थ है- मौसम।
पवनों की दिशा में ऋतु अनुसार परिवर्तन होना मानसून कहलाता है।
मानसूनी जलवायु।
घरों की मोटी दीवारें गर्मी और सर्दी से बचाती है तथा कम वर्षा होने के कारण छतें चपटी होती है।
उच्च वर्षा वाले क्षेत्रों में ढाल वाली छतें बनाई जाती हैं ताकि छत पर गिरने वाले जल का तेजी से निकास संभव हो और घर को कोई क्षति ना हो।
बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रतिवर्ष प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में काफी समय तक जल भर जाता है इसलिए बाँस के खंभों के सहारे ऊँचाई पर घर बनाए जाते हैं।
ठंडी महासागरीय धाराओं के प्रभाव के कारण।
हाँ।
कर्क अक्षांश वृत्त/रेखा के भारत के लगभग मध्य से गुजरने के कारण इसके दक्षिण का भाग उष्ण कटिबंध तथा उत्तर का भाग उपोष्ण कटिबंध में पड़ता है।
हिमालय एक दीवार की तरह साइबेरिया से आने वाली ठंडी पवनों से हमारी रक्षा करता है।इतना ही नहीं, मानसून पवनें भी हिमालय से टकराकर भारत में वर्षा करती हैं।
कोरिओलिस बल।
कोरिओलिस बल के कारण पवनें उत्तरी गोलार्द्ध में अपने दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अपने बाईं ओर विक्षेपित हो जाती है, इसे फेरल का नियम भी कहते हैं।
धरातल से लगभग 12 किलोमीटर की ऊँचाई पर क्षोभमंडल में एक संकरी पट्टी के रूप में तीव्र गति से प्रवाहित होने वाली पश्चिमी हवाओं को जेट धाराएँ कहते हैं। इनकी गति गर्मी में 110 किलोमीटर प्रति घंटा तथा सर्दी में 184 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है।
भूमध्य सागर पर।
मानसून।
20° उत्तर से 20° दक्षिण अक्षांशों के बीच।
अंतः उष्णकटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र को।
(Questions-Set2)
1. मानसून को प्रभावित करने में दक्षिणी दोलन की क्या भूमिका है?
2. एलनीनो क्या है?
3. एंसो(ENSO) किन शब्दों से बना है?
4. एल नीनो किस भाषा का शब्द है और उसका क्या अर्थ है?
5. मानसून प्रस्फोट या मानसून का फटना क्या है?
6. भारतीय मानसून को किन दो शाखाओं में विभाजित किया जा सकता है?
7. सामान्य तौर पर मानसून की समय अवधि क्या रहती है?
8. मानसून की अरब सागर शाखा और बंगाल की खाड़ी शाखा कहाँ पर परस्पर मिल जाती है?
9. भारत की ऋतुओं को किन चार मुख्य वर्गों में बाँटते हैं?
10. महावट क्या है?
11.वैशाख के महीने में होने वाली मानसून पूर्व की वर्षा को पश्चिम बंगाल में क्या कहते हैं?
12. कर्नाटक और केरल में पूर्व-मानसूनी वर्षा को आम्र वर्षा क्यों कहते हैं?
13.विश्व में सर्वाधिक औसत वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान मासिनराम किन पहाड़ियों में स्थित है?
14. ‘वर्षा में विराम’ परिघटना क्या है?
15.’क्वार की उमस’ क्या है?
16.विश्व में सर्वाधिक वर्षा प्राप्त करने वाला स्थान मासिनराम किन गुफाओं के लिए प्रसिद्ध है?
17. नवंबर-दिसंबर में अंडमान सागर/बंगाल की खाड़ी पर उत्पन्न होने वाले चक्रवात किन राज्यों में भारी वर्षा तथा जान माल के नुकसान का कारण बनते हैं?
18. पश्चिमी तटीय क्षेत्रों तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों में औसत वार्षिक वर्षा कितनी होती है?
19. मानसूनी पवनें संपूर्ण देश को एक सूत्र में बाँधती हैं। जलवायु के दृष्टिकोण से क्या यह तथ्य सही है?
20. ‘जम्मू कश्मीर के लेह में भी वर्षण की मात्रा काफी कम रहती है’।यह तथ्य सत्य है या असत्य।
(Answers-Set2)
दक्षिणी दोलन के अंतर्गत डार्विन( उत्तरी ऑस्ट्रेलिया) तथा ताहिती (प्रशांत महासागर) के बीच वायुदाब में अंतर की गणना की जाती है जिसका उपयोग मानसून की तीव्रता के पूर्वानुमान में होता है। यदि दाब का अंतर ऋणात्मक है तो इसका अर्थ होता है औसत से कम तथा विलंब से आने वाला मानसून।
पेरू की ठंडी जलधारा के स्थान पर 2 से 5 वर्षों के अंतर पर अस्थायी तौर पर गर्म जलधारा विकसित होती है जिसे एलनीनो कहा जाता है।
एंसो(ENSO) शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है एल नीनो (El Niño) + दक्षिणी दोलन(Southern Oscillation)।
एल नीनो(El Niño) स्पैनिश भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है -बेबी क्राइस्ट(शिशु ईसा मसीह)। यह नामकरण इसलिए पड़ा क्योंकि यह धारा दिसंबर में क्रिसमस के आसपास बहना शुरू करती है।
मानसून के आगमन के समय सामान्य वर्षा में अचानक वृद्धि हो जाती है और कई दिनों तक लगातार वर्षा जारी रहती है इसे मानसून प्रस्फोट या मानसून का फटना कहते हैं।
अरब सागर शाखा और बंगाल की खाड़ी शाखा।
जून से सितंबर तक।
गंगा के मैदान के उत्तर पश्चिमी भाग में।
शीत ऋतु, ग्रीष्म ऋतु, मानसून के आगमन की ऋतु, मानसून के लौटने की ऋतु।
शीत ऋतु में भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली वर्षा को स्थानीय तौर पर ‘महावट’ कहा जाता है। यह वर्षा रबी की फसलों के लिए काफी लाभदायक होती है।
काल बैसाखी।
क्योंकि इससे आम(Mangoes) जल्दी पक जाते हैं। संस्कृत भाषा के शब्द ‘आम्र’ का अर्थ है- आम। कर्नाटक तथा केरल में आमों के उत्पादन के लिए लाभदायक होने के कारण इसे आम्र वर्षा(Mango Showers) कहा जाता है।
मेघालय की खासी पहाड़ियों में।
कई दिनों तक लगातार मानसूनी वर्षा होने के बाद वर्षा में विराम आ जाता है और इस अवधि में वर्षा नहीं होती जिसे मानसून विराम या वर्षा में विराम कहते हैं।
अक्टूबर-नवंबर के दौरान उत्तर भारत में उच्च तापमान तथा उच्च आर्द्रता के कारण दिन का मौसम असहनीय हो जाता है जिसे स्थानीय भाषा में ‘क्वार की उमस’ कहते हैं।