Geography

अध्याय 14(जैव-विविधता एवं संरक्षण)-कक्षा11

(Set1) (Set2)

(Questions-Set1)

1. अनुमान के अनुसार संसार में कुल प्रजातियों की संख्या कितनी है?

2.  ऐसा भी माना जाता है कि लगभग 99% प्रजातियाँ, जो कभी पृथ्वी पर रहती थी आज लुप्त हो चुकी है। क्या ऐसा संभव है ?

3. पृथ्वी पर किसी प्रजाति की औसत आयु कितनी मानी जाती है?

4. ‘जैव विविधता’ दो शब्दों ‘बायो'(bio) तथा ‘डायवर्सिटी'(diversity) से बना है,उन का क्या अर्थ है?

5. मानव अनुवांशिक रूप से किस प्रजाति से संबंधित है?

6.जिन क्षेत्रों में प्रजातीय जैव- विविधता काफी मात्रा में मिलती है, उन्हें क्या कहा जाता है?

7.क्या यह तथ्य सही है कि जिस पारितंत्र में जितनी अधिक प्रजातियाँ होंगी, वह उतना ही अधिक स्थायी होगा? हाँ या नहीं।

8. जैव- विविधता की दृष्टि से किन वनों में पृथ्वी की लगभग 50% प्रजातियां मिलती है?

9.कौन सी अंतर्राष्ट्रीय संस्था विश्व की सभी संकटग्रस्त प्रजातियों के लिए रेड लिस्ट(Red List) नाम से सूची जारी करती है?

10.ऐसी प्रजातियाँ जिनको यदि संरक्षित नहीं किया गया तो उनके लुप्त होने का खतरा है। उन्हें किस श्रेणी में रखा गया है?

(Answers-Set1)

 

  1. इस संसार में 20 लाख से 10 करोड़ तक प्रजातियों के होने का अनुमान लगाया जाता है।हालांकि सही अनुमान लगभग एक करोड़ प्रजातियों का माना जाता है।
  2. हाँ, ऐसा संभव हो सकता है।
  3. 10 से 40 लाख वर्ष तक।
  4. ‘जैव विविधता(Biodiversity)’ दो शब्दों से बना है जिसमें ‘बायो'(Bio) का अर्थ है- जीव तथा ‘डायवर्सिटी'(Diversity) का अर्थ है- विविधता।
  5. होमोसेपियन (Homosapiens)।
  6. जैव- विविधता के हॉट-स्पॉट (Hot- Spots)।
  7. हाँ।
  8. उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में।
  9. आईयूसीएन (IUCN)
  10. सुभेद्य प्रजातियाँ(Vulnerable species)।


(Questions-Set2)

1. दुर्लभ प्रजातियाँ क्या है?

2. जैव- विविधता के लिए आयोजित पृथ्वी सम्मेलन 1992 में ब्राजील के किस शहर में हुआ था?

3. ब्राजील में हुए इस पृथ्वी सम्मेलन के संकल्प पत्र पर भारत के अलावा अन्य कितने देशों ने हस्ताक्षर किए हैं ?

4. भारत सरकार ने अपनी प्राकृतिक सीमाओं में विभिन्न प्रजातियों को बचाने, संरक्षित करने तथा उन्हें बढ़ाने के लिए कौन सा अधिनियम पारित किया है?

5. उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित ऐसे देश जहाँ संसार की सर्वाधिक प्रजातीय विविधता मिलती है उन्हें क्या कहा जाता है?

6. संसार में सर्वाधिक जैव विविधता वाले कितने देश हैं? उनके नाम लिखें।

7.किस अधिनियम के अंतर्गत देश में नेशनल पार्क, पशु विहार तथा जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र बनाए गए हैं?

8.जैव- विविधता की दृष्टि से अधिक संकटग्रस्त क्षेत्रों को आईयूसीएन(IUCN)ने जैव- विविधता हॉटस्पॉट के रूप में निर्धारित किया है। इन हॉटस्पॉट को परिभाषित करने का आधार क्या है?

9. क्या यह तथ्य सही है कि मेडागास्कर में पाए जाने वाले 85% पौधे तथा जीव संसार में अन्यत्र कहीं भी नहीं पाए जाते। हाँ या नहीं।

10. हवाई द्वीप समूह की विशेष जैव- विविधता खतरे में क्यों है?

(Answers-Set2)

 

  1. ऐसी प्रजातियाँ जो संसार में कुछ ही स्थानों पर मिलती हैं या जिनकी संख्या बेहद कम है, उन्हें दुर्लभ प्रजातियाँ गिना जाता है।
  2. रियो-डी-जेनेरो(ब्राजील में)।
  3. 155 देश।
  4. भारतीय वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम, 1972
  5. महा विविधता केंद्र (Mega diversity centres)।
  6. 12 देश (मैक्सिको, कोलंबिया, इक्वेडोर, पेरू, ब्राजील, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, मेडागास्कर, चीन, भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया)।
  7. भारतीय वन्य जीव सुरक्षा अधिनियम, 1972
  8. वहाँ मिलने वाली वनस्पति/पादप के आधार पर।
  9. हाँ, यह तथ्य सही है।
  10. विदेशज़ प्रजातियों के आगमन तथा भूमि विकास के कारण।


You cannot copy content of this page