Geography

अध्याय 10(वायुमंडल में जल)-कक्षा11

(Set1) (Set2)

(Questions-Set1)

1. वह पदार्थ जो वायुमंडल में तीनों अवस्थाओं ठोस, द्रव तथा गैस में हमेशा उपस्थित है?

2. हवा में मौजूद जलवाष्प की मात्रा को क्या कहते हैं?

3. निरपेक्ष आर्द्रता तथा सापेक्ष आर्द्रता क्या है?

4. एक निश्चित तापमान(ओसांक) पर जलवाष्प से पूरी तरह लदी हुई हवा को क्या कहते हैं?

5. वह प्रक्रिया जिसके द्वारा जल द्रव से गैस अवस्था में बदलता है?

6. वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा किसे कहते हैं?

7. जलवाष्प का जल के रूप में बदलना क्या कहलाता है?

8.ठोस पदार्थों का बिना द्रव अवस्था में आए सीधे गैस अवस्था में बदलना क्या कहलाता है?

9.हवा में मौजूद धूल, धुएँ और नमक के कण जिनके चारों ओर जलवाष्प का संघनन होता है, उन्हें क्या कहते हैं?

10. क्या यह तथ्य सही है कि संघनन के पश्चात जलवाष्प मुख्य रूप से ओस, कोहरा, तुषार एवं बादल रूपों में से किसी  में  भी परिवर्तित होता है ?

11. ओस एवं तुषार में एक मुख्य अंतर बताएँ।

12. धूम्र कोहरा क्या है?

13. कोहरे और कुहासे में मुख्य अंतर क्या है?

14. क्या कोहरा और कुहासा भी एक प्रकार का बादल है जो धरातल के काफी नजदीक हवा में जलवाष्पों के संघनन के कारण बनता है?

15. कौन से बादल पंख के समान और सफेद रंग में दिखाई देते हैं?

(Answers-Set1)

 

  1. जल(water)
  2. आर्द्रता(humidity)
  3. वायुमंडल में मौजूद जलवाष्प की वास्तविक मात्रा को निरपेक्ष आर्द्रता कहते हैं । इसे ग्राम प्रति घन मीटर में व्यक्त किया जाता है। दिए गए तापमान पर वायुमंडल में अपनी पूरी क्षमता की तुलना में वायुमंडल में मौजूद आर्द्रता के प्रतिशत को सापेक्ष आर्द्रता कहते हैं। इसे प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
  4. संतृप्त हवा(saturated air)
  5. वाष्पीकरण(evaporation)
  6. जिस तापमान पर जल वाष्पीकृत होना शुरु करता है उसे वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा कहते हैं।
  7. संघनन(condensation)
  8. ऊर्ध्वपातन(sublimation)
  9. संघनन केंद्रक या आर्द्रता ग्राही केंद्रक ।
  10. हाँ, यह तथ्य सही है।
  11. संघनन के लिए अन्य आवश्यक परिस्थितियाँ होने पर रात्रि में ओसांक(Dew Point) जमाव बिंदु(0°C) से ऊपर होने पर जल की नन्ही- नन्ही बूंदों के रूप में ओस(Dew) पड़ती है और जमाव बिंदु से नीचे होने पर जमी हुई बर्फ या हिम कणों के रूप में तुषार(Frost)।
  12. नगरीय तथा औद्योगिक केंद्रों के पास  धुएँ की अधिकता होने पर वहाँ कोहरे (Fog) तथा धुएँ(Smoke) का मिश्रण बन जाता है जिसकी दृश्यता(visibility) काफी कम होती है इसे धूम्र कोहरा(Smog) कहते हैं।(Smoke + Fog =Smog)
  13. कुहासे  में कोहरे की तुलना में नमी अधिक होती है।
  14. हाँ।
  15. पक्षाभ मेघ(cirrus clouds)।

(Questions-Set2)

1. बादलों को किन चार मुख्य रूपों में वर्गीकृत किया जाता है?

2. वर्षा और हिमपात में क्या अंतर है?

3. जलवाष्पों के संघनन के बाद नमी से मुक्त होने की अवस्था को क्या कहते हैं?

4. जल की बूंद और हिम के मिश्रण के रूप में होने वाले वर्षण को क्या कहते हैं?

5. उत्पत्ति के आधार पर वर्षा को किन तीन प्रमुख भागों में बाँटा जाता है?

6. विषुवतीय क्षेत्रों में किस प्रकार की वर्षा होती है?

7. वृष्टि छाया क्षेत्र किसे कहते हैं?

8. 45° से 65° उत्तरी और दक्षिणी अक्षांशों के बीच किन पवनों के कारण महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों पर अधिक वर्षा होती है?

9.क्या यह तथ्य सही है कि विषुवत वृत्त से ध्रुव की ओर जाने पर वर्षण की मात्रा धीरे-धीरे घटती जाती है?

10. वर्षण के कोई चार प्रकार बताएँ।

(Answers-Set2)

 

  1. पक्षाभ मेघ, कपासी मेघ, स्तरी मेघ, वर्षा मेघ।
  2. वर्षण जब पानी के रूप में होता है तो इसे वर्षा(rainfall) कहते हैं जबकि हिमतूलों (snowflakes) के रूप में होने वाले वर्षण को हिमपात(snowfall) कहते हैं।
  3. वर्षण (precipitation)
  4. सहिम वृष्टि (sleet)
  5. संवहनीय वर्षा, पर्वतकृत वर्षा, चक्रवातीय या वाताग्र वर्षा।
  6. संवहनीय वर्षा(convectional rainfall)
  7. पर्वतीय क्षेत्र के पवन विमुख ढ़ाल(leeward slope) से सटे हुए क्षेत्र जहाँ वर्षा कम होती है और सूखा अधिक रहता है उसे वृष्टि छाया क्षेत्र (rain Shadow area) कहते हैं।
  8. पछुआ पवनों के कारण।
  9. हाँ, यह तथ्य सामान्य रूप से सही है।
  10. वर्षा,हिमपात, ओलावृष्टि, सहिम वृष्टि।

You cannot copy content of this page