(Questions-Set1)
1. हमारे वायुमंडल के कुल द्रव्यमान का 99% कितने किलोमीटर की ऊँचाई तक स्थित है?
2. पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायु का आवरण क्या कहलाता है जो विभिन्न गैसों का मिश्रण है?
3. ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए उत्तरदायी सबसे महत्वपूर्ण गैस कौन सी है?
4.पृथ्वी की सतह से 10 से 50 किलोमीटर की ऊँचाई तक मिलने वाली गैस जो पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर फिल्टर की भांति कार्य करती है?
5. वायुमंडल में जलवाष्प की कितनी मात्रा होती है?
6.पृथ्वी के धरातल से सटा हुआ वायुमंडल का वह संस्तर कौन सा है जो मौसम तथा जैविक क्रियाओं की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है?
7. क्षोभ मंडल और समताप मंडल को अलग करने वाले भाग को क्या कहते हैं?
8. वायुमंडल के कौन से संस्तर में ओजोन परत मिलती है?
9. मध्य मंडल तथा आयन मंडल को अलग करने वाले भाग को क्या कहते हैं ?
10. पृथ्वी से भेजी गई रेडियो तरंगे किस संस्तर के कारण वापस धरती पर लौट जाती है जिससे रेडियो प्रसारण संभव हुआ है?
11. कार्बन डाइऑक्साइड तथा जलवाष्प पृथ्वी की सतह से कितनी ऊँचाई तक ही मिलते हैं?
12. वायुमंडल के सबसे ऊपरी संस्तर का क्या नाम है?
13. क्या मौसम तथा जलवायु के तत्व समान होते हैं? हाँ या नहीं।
14. तापमान की स्थिति के अनुसार वायुमंडल को कितने संस्तरों में बाँटा जाता है?
15. वायुमंडल में उपस्थित कौन सी परिवर्तनीय गैस कंबल की भांति कार्य करती है जो पृथ्वी को न तो अधिक गर्म होने देती है और न ही अधिक ठंडा?