Geography

अध्याय 9(वायुमंडलीय परिसंचरण तथा मौसम प्रणालियाँ)-कक्षा11

(Set1) (Set2)

(Questions-Set1)

1. वायुमंडलीय दाब या वायुदाब या वायुभार किसे कहते हैं?

2. समुद्र तल पर औसत वायुदाब कितना होता है?

3. वायुदाब मापने के लिए कौन से उपकरण प्रयोग किए जाते हैं? इसे मापने की इकाई कौन सी है?

4. वायुमंडल के निचले भाग में प्रत्येक 10 मीटर की ऊँचाई पर कितना वायुदाब घट जाता है?

5.मौसम मानचित्र पर खींची जाने वाली  रेखाएँ जो समुद्र तल से एक समान वायुदाब वाले स्थानों को मिलाते हुए खींची जाती हैं, क्या कहलाती हैं?

6. 30°उत्तरी तथा 30° दक्षिणी अक्षांशों के साथ मिलने वाले उच्च वायुदाब क्षेत्रों को क्या कहते हैं?

7. 60° उत्तरी तथा 60° दक्षिणी अक्षांशों के साथ मिलने वाले निम्न दाब क्षेत्र को क्या कहते हैं?

8. क्षैतिज रूप से गतिशील वायु को क्या कहते हैं?

9.पृथ्वी के घूर्णन से उत्पन्न किस बल के कारण पवनों की दिशा में विक्षेपण होता है जिससे पवनें उत्तरी गोलार्ध में अपनी मूल दिशा के दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्ध में अपनी मूल दिशा के बाईं तरफ मुड़ जाती हैं?

10. निम्न वायुदाब क्षेत्र के चारों ओर पवनों का परिक्रमण क्या कहलाता है?

(Answers-Set1)

  1. माध्य समुद्र तल से वायुमंडल की अंतिम सीमा तक एक इकाई क्षेत्रफल के वायु स्तंभ के भार को वायुमंडलीय दाब या वायुदाब या वायु भार कहते हैं।
  2. 1013.2 मिली बार।
  3. वायुदाब मापने के लिए पारद वायुदाबमापी(Mercury barometer) या निर्द्रव बैरोमीटर(aneroid barometer) का प्रयोग होता है। वायुदाब मापने की इकाई मिलीबार है।
  4. प्रति 10 मीटर की ऊँचाई पर एक मिली बार।
  5. समदाब रेखाएँ।
  6. उपोष्ण उच्च वायुदाब क्षेत्र।
  7. उप ध्रुवीय निम्न वायुदाब क्षेत्र।
  8. पवन।
  9. कोरिऑलिस बल।
  10. चक्रवात या चक्रवाती परिसंचरण।

(Questions-Set2)

1. पृथ्वी की सतह से ऊपर की दिशा में होने वाले परिसंचरण और इसके विपरीत दिशा में होने वाले परिसंचरण को क्या कहते हैं?

2. सही अवस्थिति मिलान करें।

        (क)                  (ख)

(1)हैडले कोष्ठ.       ( A) मध्य अक्षांशीय क्षेत्र

(2)ध्रुवीय कोष्ठ       (B) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र

(3)फैरल कोष्ठ         (C) ध्रुवीय क्षेत्र

3. एल निनो की गर्म धारा किस देश के तट के पास बहती है?

4. एल निनो तथा दक्षिणी दोलन की घटना को संयुक्त रूप से क्या कहते हैं जिसका भारत के मौसम पर भी काफी प्रभाव देखा गया है?

5. अवरोही या कैटाबेटिक पवनें क्या है?

6.किसी समांगी क्षेत्र पर मौजूद वायु को क्या कहते हैं जो लंबे समय तक वहाँ रहने के कारण तापमान और आर्द्रता के विशेष गुण ग्रहण कर लेती है?

7. वह समांग धरातल जहाँ वायुराशियाँ उत्पन्न होती है, उसे क्या कहते हैं?

8. वाताग्र किसे कहते हैं? इसके चार प्रकार बताएँ।

9. मध्य व उच्च अक्षांशों में विकसित होने वाले चक्रवातों को क्या कहते हैं?

10. उष्णकटिबंधीय चक्रवात को दक्षिणी चीन सागर में क्या कहते हैं?

11. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में उष्णकटिबंधीय चक्रवात को क्या कहते हैं?

12. अटलांटिक महासागर में उष्णकटिबंधीय चक्रवात का क्या नाम है?

13. क्या उष्ण कटिबंधीय चक्रवात के केंद्रीय भाग को आँख (eye)कहा जाता है? हाँ या नहीं।

14. क्या तड़ित झंझा एक पूर्ण विकसित कपासी मेघ है जो गरज व बिजली उत्पन्न करते हैं? हाँ या नहीं।

15. मध्य अक्षांशीय क्षेत्रों में उत्पन्न अत्यंत विनाशकारी भयानक तड़ित झंझा टोरनेडो कहलाती है जिसमें वायु आक्रामक रूप में हाथी की सूंड की तरह सर्पिल अवरोहण करती है। समुद्र पर टोरनेडो को क्या कहते हैं?

(Answers-Set 2)

1.कोष्ठ ।

2.सही अवस्थिति मिलान करें(उत्तर)

        (क)                  (ख)

(1)हैडले कोष्ठ——(B) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र

(2)ध्रुवीय कोष्ठ  —–(C) ध्रुवीय क्षेत्र

(3)फैरल कोष्ठ ——( A) मध्य अक्षांशीय क्षेत्र

3. दक्षिण अमेरिका के पेरू(Peru) देश के पास।

4. ENSO(एल निनो तथा दक्षिणी दोलन)

5. उच्च पठारों व हिम क्षेत्रों से घाटी में बहने वाली ठंडी वायु को अवरोही (katabatic) पवनें कहते हैं।

6. वायुराशि(Air mass)।

7. वायु राशियों का उद्गम क्षेत्र।

8. जब दो भिन्न प्रकार की वायु राशियाँ मिलती है तो उनके मध्य सीमा क्षेत्र को वाताग्र कहा जाता है। वाताग्र चार प्रकार के होते हैं- (1 ) शीत वाताग्र (2) उष्ण वाताग्र (3) अचर वाताग्र (4) अधिविष्ट वाताग्र।

9. बहिरुष्ण या शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात(extra tropical cyclones)।

10. टाइफून।

11. विली विलीज।

12. हरीकेन।

13. हाँ, उष्णकटिबंधीय चक्रवात के केंद्रीय भाग को आँख कहा जाता है।

14.हाँ, तड़ित झंझा एक पूर्ण विकसित कपासी मेघ है जो गरज व बिजली उत्पन्न करते हैं।

15. समुद्र पर टोरनेडो को जल स्तंभ (water spouts) कहते हैं।

You cannot copy content of this page