भूगोल के दूसरे अध्याय से संबंधित एक वर्ग पहेली दी जा रही है जिससे संबंधित प्रश्न नीचे दिए गए हैं। आपको इन प्रश्नों के उत्तर ज्ञात करने हैं और अंग्रेजी में इनके उत्तर वर्ग पहेली में ढूंढने है। आपकी सुविधा के लिए यह सभी उत्तर वर्ग पहेली के साथ दर्शाए गए हैं किंतु यह क्रमानुसार नहीं हैं।
1. संसार का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर?
2. पश्चिमी घाट को इस नाम से भी जाना जाता है?
3. भारतीय मरुस्थल का नाम?
4. संसार के सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक?
5. पश्चिमी घाट का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर?
6. पश्चिमी तटीय मैदान के दक्षिणी भाग का नाम जो केरल में अवस्थित है?
कैसे खेलें वर्ग पहेली-
वर्ग पहेली में सही उत्तर को चिन्हित करते हुए जब आप उस उत्तर के पहले अक्षर से ड्रैग कर के अंतिम अक्षर तक जाएंगे तो वह पूरा उत्तर एक रंग में चयनित हो जाएगा। इसी प्रकार सारे उत्तर आप ढूंढ सकते हैं।सभी सही उत्तर पर नीचे आपको आपका स्कोर दिखाई देगा। गलती होने पर दोबारा भी प्रयास कर सकते हैं। जितनी बार खेलना चाहे उतनी बार खेल सकते हैं।वर्ग पहेली के यह उत्तर आपको सीधे, खड़े, तिरछे, उल्टे- किसी भी रूप में मिल सकते हैं। सभी उत्तर ढूँढने में आपको कितना समय लगा, नीचे दिखाई देगा और आपका स्कोर भी दिखाई देगा।
कम से कम समय में सभी उत्तर ढूँढ कर इस पहेली का आनंद उठाएँ और खेल- खेल में ही भूगोल का ज्ञान बढ़ाएँ।दोबारा खेलने के लिए रि-ट्राई(Retry) बटन क्लिक करें।